बिग ब्रेंकिग: कोराना गाइडलाइन हुई और सख्त। 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों को नहीं इजाजत, स्कूल भी रहेंगे बंद - Mukhyadhara

बिग ब्रेंकिग: कोराना गाइडलाइन हुई और सख्त। 16 जनवरी तक राजनीतिक रैलियों को नहीं इजाजत, स्कूल भी रहेंगे बंद

admin
images 55 1

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में बढ़ते कोरोनावायरस को देखते हुए कोविड-19 और सख्त कर दी गई है। कोरोना वायरस पर नियंत्रण को लेकर अगले 16 जनवरी 2022 तक समस्त सार्वजनिक समारोह, मनोरंजन, सांस्कृतिक आदि गतिविधियों की अनुमति नहीं होगी। राजनीतिक रैलियां एवं धरना प्रदर्शन को भी 16 जनवरी 2022 तक अनुमति नहीं होगी।

होटल के कांफ्रेंस हॉल, स्पा और जिम का उपयोग कोविड-19  प्रोटोकोल के अनुपालन के साथ 50 % क्षमता के साथ किए जाने की अनुमति होगी। राज्य में आंगनवाड़ी केंद्र एवं कक्षा 12 तक के सभी शैक्षणिक संस्थान 16 जनवरी 2022 तक बंद रहेंगे। इस दौरान ऑनलाइन क्लास से कक्षाएं जारी रहेंगी। विवाह समारोह एवं शव यात्रा में 50 फीसदी क्षमता के साथ व्यक्तियों को सम्मिलित होने की अनुमति है। इस दौरान कोविड-19 पालन किया जाएगा।

राज्य में स्थित खेल संस्थान, स्टेडियम और खेल के मैदान खिलाड़ियों के ट्रेनिंग के लिए आधी क्षमता के साथ खोले जाएंगे। प्रदेश में स्विमिंग पूल और वाटर पार्क भी 16 जनवरी तक बंद रहेंगे। इसके अलावा सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक खुले रहेंगे। नाइट कर्फ्यू प्रदेश में रात 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

पढ़ें पूरी जानकारी:-

IMG 20220107 WA0022 IMG 20220107 WA0024

IMG 20220107 WA0023

यह भी पढें: Big breaking: उत्तराखंड में आज 814 कोरोना संक्रमित। तीन जिलों में चिंताजनक स्थिति

Next Post

Breaking: उत्तराखंड में नहीं रुक रही कोरोना रफ्तार। आज दून में 505 मामलों सहित प्रदेश में कुल 1413 संक्रमित

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में कोरोना वायरस के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में कुल 1413 पॉजिटिव आए हैं, जिनमें से 505 संक्रमित अकेले देहरादून जिले से हैं। इसके साथ ही अब सक्रिय मरीजों की संख्या 4118 हो गई है। […]

यह भी पढ़े