corona virus uttarakhand today high jump in uttarakhand

corona virus uttarakhand : आज corona की ‘हाई जंप’। एक दिन में आए 24 पॉजीटिव केस। 146 पहुंचा आंकड़ा

admin
corona centuri dd

मुख्यधारा ब्यूरो

देहरादून। गुरुवार के दिन corona virus uttarakhand में सबसे ज्यादा संक्रमित आंकड़े आए और आज रात्रि 8 pm तक कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा प्रदेश में अब 146 पहुंच गया है।
आज दोपहर को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में 132 मरीज सामने आए थे। उसके बाद शाम आठ बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार 14 कोरोना पॉजीटिव और पाए गए हैं। ऐसे में संक्रमितों का आंकड़ा 146 हो गया है। अब तक 54 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
आज नए मरीजों मेें तीन उत्तरकाशी के तीन लोग 27 साल, 32 साल और 20 साल के हैं। इनकी रिपोर्ट एम्स में पॉजीटिव आई है।
हरिद्वार से दो लोग 20 और 21 वर्ष के हैं। उनकी रिपोर्ट भी एम्स में पॉजीटिव आई है। अल्मोड़ा के एक 33 वर्ष के व्यक्ति की रिपोर्ट हल्द्वानी में पॉजीटिव आई। बागेश्वर से चार लोगों में संक्रमण पाया गया है। जो क्रमश: 20 वर्ष, 34 वर्ष, 26 वर्ष और 24 वर्ष के हैं। इनकी रिपोर्ट भी हल्द्वानी में पॉजीटिव पाई गई।
इसके अलावा ऊधमसिंहनगर के 42 वर्ष और 21 साल के युवक और नैनीताल जनपद के 24 साल के युवक और 60 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट हल्द्वानी मेडिकल कालेज में पॉजीटिव आई है। ये सभी लोग बाहरी राज्यों से लौटे हैं।
इस तरह corona virus uttarakhand में आज हाईजंप मारी है और आज एक दिन में ही 24 मरीजों के साथ प्रदेश में अब कुल मरीजों की संख्या 146 हो गई है। अब तक कोरोना के शुभारंभ से लेकर बीते दिवस तक इतने अधिक मरीज एक दिन में नहीं आए थे।

FB IMG 1590075585423

20200521 164338

यह भी पढ़ें : चमोली से दु:खद खबर : कार Accident में एक की मौत। चार घायल

Next Post

दु:खद : corona भी नहीं मिटा पा रहा छुआछूत की भावना। क्वारंटीन सेंटर में एससी भोजनमाता के हाथ का खाना खाने से इंकार

वीडियो में देखिए इस प्रकरण पर वरिष्ठ पत्रकार की प्रतिक्रिया छुआछूत तो corona से करें, अनुसूचित जाति की भोजनमाता से परहेज क्यों? मामचन्द शाह नैनीताल। एक ओर वैश्विक महामारी corona के खौफ ने समाज में भाईचारे की एक नई मिसाल […]
bhojanmata nainital

यह भी पढ़े