बड़ा फैसला: भ्रष्टाचार में लिप्त पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर को सीएम भगवंत मान (bhagwant maan) ने गिरफ्तार कराया, बुरे फंसे - Mukhyadhara

बड़ा फैसला: भ्रष्टाचार में लिप्त पंजाब के हेल्थ मिनिस्टर को सीएम भगवंत मान (bhagwant maan) ने गिरफ्तार कराया, बुरे फंसे

admin
IMG 20220524 WA0007

न्यूज़ डेस्क 

कुछ महीनों पहले पंजाब में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने इतिहास रचते हुए सत्ता में शानदार वापसी की। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राज्य की सत्ता की कमान भगवंत मान (bhagwant maan) को सौंप दी।

भगवंत मान (bhagwant maan) ने अपनी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री अपने करीबी डॉ विजय सिंगला को बनाया। अचानक सिंगला मंत्री पद पाकर भ्रष्टाचार के कार्यों में लिप्त हो गए। यही गलती उनके लिए अब पूरा राजनीतिक करियर तबाह कर गया।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डॉ. विजय सिंगला को कैबिनेट से बर्खास्त कर दिया गया है। विजय सिंगला स्वास्थ्य विभाग में हर काम और टेंडर के बदले 1 प्रतिशत कमीशन मांग रहे थे।

इसकी शिकायत मुख्यमंत्री भगवंत मान (bhagwant maan) तक पहुंची थी। उन्होंने इसकी जांच कराई। अफसरों से पूछताछ की, फिर मंत्री सिंगला को तलब किया गया। मंत्री ने गलती मान ली, इसके बाद उन्हें बर्खास्त किया गया।

इसके बाद मंत्री के खिलाफ केस दर्ज कर पंजाब पुलिस ने सिंगला को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद अब सिंगला की आम आदमी पार्टी से भी छुट्‌टी करने की तैयारी है। पंजाब आप के प्रवक्ता मालविंदर कंग ने कहा कि दागी लोगों की आम आदमी पार्टी में कोई जगह नहीं है।

फिलहाल मंत्री रहे सिंगला की इस बारे में कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। विजय सिंगला पर अधिकारियों से ठेके पर एक फीसदी कमीशन की मांग करने और भ्रष्टाचार में लिप्त होने की शिकायतें आ रही थीं।

विजय सिंगला के भ्रष्टाचार में लिप्त होने के आरोप को लेकर पुख्ता सबूत मिलने के बाद सीएम भगवंत मान (bhagwant maan) ने उन्हें अपने मंत्रिमंडल से बाहर का रास्ता दिखा दिया।

सीएम मान ने विजय सिंगला को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने का एलान करते हुए पंजाब पुलिस को भी सिंगला के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए थे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: गढ़वाल रेंज में उपनिरीक्षकों के बंपर (si transfer) तबादले, देखें सूची

Next Post

video: उत्तराखंड से बड़ी खबर: भाजपा में शामिल हुए 'आप' के कर्नल कोठियाल (ajay kothiyal)

मुख्यधारा/देहरादून उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी पॉलिटिकल खबर सामने आ रही है, जहां कर्नल अजय कोठियाल (ajay kothiyal) भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। उनके आप से इस्तीफा देने की संभावना जताई जा रही थी, जो आज हकीकत […]
Screenshot 20220524 173336 Facebook

यह भी पढ़े