रुद्रपुर में आयोजित रोड शो (road show) में उमड़ा जनसैलाब - Mukhyadhara

रुद्रपुर में आयोजित रोड शो (road show) में उमड़ा जनसैलाब

admin
d 1 11

रुद्रपुर में आयोजित रोड शो (road show) में उमड़ा जनसैलाब

देश की विभिन्न संस्कृतियों का गुलदस्ता है ऊधमसिंहनगर : मुख्यमंत्री धामी

रुद्रपुर/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गांधी पार्क रूद्रपुर में आयोजित नारी शक्ति वन्दन महोत्सव और सरस मेले का शुभारम्भ किया। गल्लामण्डी से गांधी पार्क तक आयोजित रोड शो में उमड़े जन सैलाब में लोगों का उत्साह देखते ही बनता था। गल्लामंडी से गांधी पार्क तक आयोजित रोड शो में ऊधमसिंह नगर में देश की विभिन्न संस्कृतियों की विविधता देखने को मिली। इसी वजह से ऊधम सिंह नगर को मिनी भारत भी कहा जाता है।

d 1 10

यह भी पढें : आक्रोश : 23 जनवरी को सिंगटाली (Singtali) में होगा चक्काजाम! आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार की भी बनेगी रणनीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊधमसिंह नगर जिला एक प्रकार से पूरे भारत की संस्कृतियों का गुलदस्ता है जो अनेकता में एकता की मिसाल एवं विभिन्न संस्कृतियों को अपने में समाहित करते हुए विभिन्न संस्कृतियों के समागम को दर्शाता है। यह जनपद विविध सांस्कृतिक एवं धार्मिक धरोहरों के समावेश के साथ निरन्तर विकास की ओर अग्रसर है। यहां की नारी शक्ति स्वयं में सशक्त है। जिससे हमारा समाज और अधिक सुदृढ़ और विकसित हो रहा है।

d 2

यह भी पढें : दिसंबर और जनवरी में पहाड़ों पर बर्फ और बारिश (snow and rain) न होना चिंताजनक !

मुख्यमंत्री का कार्यक्रम स्थल के मुख्य गेट पर पांच कन्याओं द्वारा तिलक और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग के स्टॉल पर गिर प्रजाति की गौ माता का पूजन कर जनपदवासियों की खुशहाली, बेहतर स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। स्टॉलों के अवलोकन के दौरान उत्तराखंड राज्य आजीविका मिशन के स्टॉल पर मुख्यमंत्री ने चरखा में कताई कर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा से लाभान्वित लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी किया। मुख्यमंत्री ने मिट्टी के बर्तन और तुलसीमाला स्टॉल पर महिलाओं के इस स्वरोजगारपरक गतिविधि की सराहना करते हुए स्वयं भी इस पर अपना हाथ आजमाया और उन्हें इस कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव दुर्गा की प्रतीक कन्याओं का पूजन कर प्रदेश की सुख-शांति, खुशहाली, चहुमुखी विकास की कामना की।

d 3

यह भी पढें : उत्तरकाशी में मुख्यमंत्री के रोड शो (road show) में सड़कों पर उतरा जनसैलाब

Next Post

प्रतियोगिता में ग्रामीण होमस्टे (Rural Homestay) को भी किया गया है शामिल : महाराज

प्रतियोगिता में ग्रामीण होमस्टे (Rural Homestay) को भी किया गया है शामिल : महाराज सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांवों को चिन्हित करने के लिए प्रतियोगिता की शुरुआत देहरादून/मुख्यधारा ग्रामीण पर्यटन स्थलों के विकास को प्रोत्साहित करने के लिए पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार […]
s 3

यह भी पढ़े