Disaster : फंसे तीर्थयात्री : भारी बारिश में चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा ढह गया, मैदानों में भी बुरा हाल - Mukhyadhara

Disaster : फंसे तीर्थयात्री : भारी बारिश में चमोली राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा ढह गया, मैदानों में भी बुरा हाल

admin
1657707401741

मुख्यधारा

कई दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश के बाद पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक बुरा हाल (Disaster) है। महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और गुजरात के कई जिले बाढ़ में डूबे हुए हैं। ‌वहीं पहाड़ों पर मलबा दरक रहा है।

1657708102809

चमोली में पुरसाड़ी के पास बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग का बड़ा हिस्सा (Disaster) दरक गया है जिसकी वजह से यात्रियों को रोक दिया गया है। हिमाचल प्रदेश के मनाली में इतनी तेज बारिश हुई कि एक बस के अंदर पानी घुस गया है।

महाराष्ट्र में भी मूसलाधार बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात हैं। कई इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।‌ नदियां उफान पर हैं, हिंगोली में मधुमती पर बने पुल के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है।

भारी बारिश से बदरीनाथ और यमुनोत्री हाईवे अलग-अलग जगह पर (Disaster) बंद हो गए हैं।

वहीं जानकीचट्टी यमुनोत्री पैदल मार्ग घोड़ा पड़ाव व यमुना मंदिर के बीच उफान पर आई नदी के कारण लोग जोखिम भरी आवाजाही कर रहे हैं।

1657708065039

वहीं दूसरी ओर गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश कहर (Disaster) मचा रही है। गुजरात में बारिश और बाढ़ से 24 घंटे में 7 और लोगों की मौत हो गई। अब तक यहां 69 मौतें हुई हैं। सूरत समेत 6 जिलों में रेड अलर्ट है।

महाराष्ट्र के भी 5 जिलों कोल्हापुर, पालघर, नासिक, पुणे और रत्नागिरि के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

यह भी पढें :  हकीकत: यहां रोडवेज बस (chamoli insident) का आधा हिस्सा चला गया खाई की ओर, बस में सवार यात्रियों की अटकी सांसें। टला हादसा

 

यह भी पढें : दुःखद समाचार: कौडियाला के पास कार गंगा में समाई (Kaudiyala Car Accident), सर्च अभियान शुरू

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड वन विभाग में आईएफएस अधिकारियों के बंपर तबादले (IFS Transfer), देखें सूची

 

यह भी पढें : गुरु पूर्णिमा विशेष (Guru Pornima) : चरण वंदन: गुरु का ज्ञान शिष्य के लिए प्रेरणा के साथ कठिन मार्ग को भी बनाता है आसान

 

यह भी पढें: पहाड़ों की हकीकत : …तो इसलिए हो रहे Uttarakhand के गांव खाली!

Next Post

दु:खद : देहरादून के इस नाले में बही दो बच्चियां (Disaster-Dehradun), एक शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

देहरादून/मुख्यधारा देहरादून से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां नाले के तेज पानी में तरला आमवाला क्षेत्र में दो छोटी बच्चियां (Disaster-Dehradun)बह गई। उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज […]
Screenshot 20220713 164436 Gallery

यह भी पढ़े