ब्रेकिंग (Disaster Dehradun): देहरादून के रायपुर में देर रात बादल फटने से मची तबाही, टपकेश्वर महादेव मंदिर भी बाढ़ की चपेट में, राहत बचाव कार्य जारी। CM की नदी की ओर न जाने की अपील - Mukhyadhara

ब्रेकिंग (Disaster Dehradun): देहरादून के रायपुर में देर रात बादल फटने से मची तबाही, टपकेश्वर महादेव मंदिर भी बाढ़ की चपेट में, राहत बचाव कार्य जारी। CM की नदी की ओर न जाने की अपील

admin
IMG 20220820 WA0011

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड में शुक्रवार से लगातार हो रही बारिश ने राजधानी देहरादून में भी भारी तबाही (Disaster Dehradun) मचाई है। देहरादून जिले के रायपुर ब्लाक में शनिवार तड़के बादल फट गया। यह घटना देर रात करीब 3 बजे हुई है। ‌सूचना के बाद एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची।

इसके साथ ही देहरादून के टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास भारी बारिश से बाढ़ जैसे (Disaster Dehradun) हालात हो गए।

भारी बारिश की वजह से मालदेवता पर बना पुल भी बह गया है। बादल फटने की सूचना मिलते ही सुबह सुबह कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी गांव में पहुंच कर हालातों का जायजा लिया।

 

वहीं एसडीआरएफ की टीम ने गांव सरखेत में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित कर लिया है, जबकि कुछ लोगों ने एक रिसॉर्ट में शरण ली है।

इसके अलावा शुक्रवार से लगातार शुरू हुई मूसलाधार बारिश की वजह से देहरादून के प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर के पास बहने वाली तमसा नदी ने विकराल रूप ले लिया। जिसकी वजह से महादेव मंदिर में बाढ़ जैसे हालात (Disaster Dehradun) हो गए हैं।

वहीं नेशनल हाईवे 58 ऋषिकेश से देवप्रयाग के बीच पांच जगहों पर बाधित हो गया है।‌‌ मजबूरन प्रशासन को श्रीनगर और ऋषिकेष से जाने वाले वाहनों को दूसरे मार्गों की तरफ डाइवर्ट करना पड़ा है।‌

नेशनल हाईवे कल देर रात 11 बजे से बंद है।‌‌ मार्ग को लोक निर्माण विभाग खोलने की कोशिश में जुटा हुआ है।

Screenshot 20220820 093607 Facebook Screenshot 20220820 093556 Facebook

राजधानी देहरादून में लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने सभी स्कूलों को आज बंद करने के आदेश जारी किए हैं। वही पहाड़ों में भी लगातार हो रही बारिश के बाद बुरा हाल है।

मुख्यमंत्री धामी ने की अनावश्यक नदी क्षेत्र की ओर न जाने की अपील

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर हो रही भारी वर्षा के कारण उत्पन्न परिस्थितियों के बारे में आपदा प्रबंधन विभाग से जानकारी ली। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।

IMG 20220820 WA0010

वहीं दूसरी ओर रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ भी अपनी टीम के साथ आपदा ग्रस्त क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को पीड़ितों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाने की अपील की है।

FB IMG 1660968232723

 

यह भी पढें : बिग ब्रेकिंग(Disaster) : मालदेवता क्षेत्र में बादल फटा, कई घर क्षतिग्रस्त। सौंग नदी का पुल बहा। 2 लोगों के लापता होने की सूचना

 

यह भी पढें : एक्सक्लूसिव : पौड़ी गढ़वाल के इस पूर्व प्रधान पर लगा भ्रष्टाचार (corruption) का गंभीर आरोप, पीएमओ कार्यालय पहुंची शिकायत

 

यह भी पढें : खुलासा uksssc : धामपुर के इंजीनियर के फ्लैट पर दो दर्जन से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा की पहली रात पेपर को किया था सॉल्व। एसटीएफ ने दबोचा

Next Post

ब्रेकिंग: इस जिले के स्कूलों (School) में आज अवकाश घोषित। DM ने भारी बारिश के चलते लिया फैसला

मुख्यधारा प्रदेश में हो रही भारी बारिश के चलते संभावित खतरे को भांपते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में शासन प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। यही कारण है कि जिलाधिकारी भी अपने जिलों में किसी भी […]

यह भी पढ़े