Dwarikhal BDC Meeting: द्वारीखाल बी.डी.सी. बैठक में छाये रहे PWD, PMGSY, राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग व पेयजल विभाग के मुद्दे - Mukhyadhara

Dwarikhal BDC Meeting: द्वारीखाल बी.डी.सी. बैठक में छाये रहे PWD, PMGSY, राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग व पेयजल विभाग के मुद्दे

admin
IMG 20230319 WA0015
  • Dwarikhal BDC Meeting: द्वारीखाल बी.डी.सी. बैठक में छाये रहे PWD, PMGSY, राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग व पेयजल विभाग के मुद्दे
  • प्रमुख महेंद्र राणा बोले: जनप्रतिनिधियों के सवालों का रा सप्ताह में निस्तारण करें अधिकारी

द्वारीखाल/मुख्यधारा

विकासखण्ड मुख्यालय द्वारीखाल में आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख महेन्द्र सिंह राणा की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुई। बैठक में लोक निर्माण विभाग, पी0एम0जी0एस0वाई0, राष्ट्रीय लोक निर्माण विभाग, पेयजल विभाग के मुद्दे छाये रहे।

बैठक में प्रमुख महेंद्र राणा द्वारा सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बी0डी0सी0 की बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाये गए प्रश्नों के उत्तर एक सफ्ताह में खण्ड विकास विकास अधिकारी कार्यालय एवं सम्बन्धित जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराये। प्रमुख द्वारा अपन सम्बोधन में सभी अधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया तथा इसी प्रकार आगे भी सहयोग की अपील की गयी।

IMG 20230319 WA0014

पी0डब्डूडी0 की चर्चा में प्रधान भलगॉव द्वारा थानखाल भलगॉव मोटर मार्ग भूमि के हस्तान्तरण के मुआवजा के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। प्रधान अमाल्डू रेनू देवी द्वारा देवीखेत डबोली मोटर मार्ग गड्ढे भरान डामरीकरण के बारे में सदन को अवगत कराया गया।

पीएमजीएसवाई की चर्चा में प्रधान खेडा सूमा देवी द्वारा बताया गया कि उनकी ग्राम पंचायत में कण्डाखणीखाल से खेडा मोटरमार्ग का मुआबजा न मिलने के बारे में बताया गया, शिक्षा विभाग की चर्चा में प्रा0वि0दालमीखेत, एवं प्रा0वि0लॅगूरी के भवन मरम्मत का प्रस्ताव जिले को प्रेषित करने के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।

IMG 20230319 WA0016

स्वास्थ्य विभाग की चर्चा में प्रभारी चिकित्साधिकारी प्रा0स्वा0 केन्द्र डाडामण्डी द्वारा जानकारी दी गयी कि सामु0स्वा0 केन्द्र चैलूसैण में रैबिज के इन्जैक्शन उपलब्ध हैं।

विद्युत विभाग की चर्चा में क्षेत्र पंचायत सदस्य भारत सिह रावत द्वारा भैरवगढी पेयजल योजना को विद्युत आपूर्ति में में आ रही समस्याओं के बारे में बताया गया।

पेयजल विभाग की चर्चा मे प्रभाकर डोबरियाल भलगॉव डाडामण्डी द्वारा बताया गया कि उनकी ग्राम पंचायत में पानी की आपूर्ति नही हो रही है। पूर्ति विभाग की चर्चा में जिला पूर्ति अधिकारी कोहली द्वारा राशन कार्ड में छूटे हुये अन्त्योदय, बी0पी0एल0 कार्ड बनाये जाने हैं तथा 31 मार्च तक आवेदन प्रस्तुत करें।

डेयरी विकास विभाग की चर्चा में सम्बन्धित अधिकारी द्वारा समितियों के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी कि 24 दुग्ध समितियॉ कार्यरत हैं। ग्राम प्रधान बल्ली द्वारा गौशाला निर्माण हेतु अनुदान के सम्बन्ध में जानकारी चाही गयी। सम्बन्धित अधिकारी द्वारा बताया गया कि तीन पशुओं की गौशाला हेतु रू0.76,000/- का अनुदान देय है।

IMG 20230319 WA0013

इस अवसर पर परियोजना निदेशक संजीव राय, जिला विकास अधिकारी पुष्पेन्द्र सिह चौहान, अधि0अभि0 पी0एम0जी0एस0वाई0 एस0के0 ममगाई, बाल विकास अधिकारी जितेन्द्र कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी के0एस0 कोहली, परिवहन अधिकारी निखील शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी डा0 दिनेश नेगी, ई0ई0 एन0एच0 नवनीत पांडे, विद्युत विभाग के एस0डी0ओ0 रवि अरोड़ा, संतोष कुमार उपाध्याय, ई0ई0 जल संस्थान, जगवीर चौहान, विजली विभाग, ज्येष्ठ उप प्रमुख नीलम नैथानी, कनिष्ठ प्रमुख रवीन्द्र रावत, जिला पंचायत सदस्य कुलभूषण,  क्षे0पं0सदस्य राजमोहन सिह नेगी, भारत सिंह रावत, ममता रावत, सुनीता विष्ट, विकास चन्द्र, बिटटू सिंह, राखी राणा, एवं प्रधान गणों में प्रधान संगठन अध्यक्ष अर्जुन सिह नेगी, नीलम देवी, मुन्नी देवी, सुनीता देवी, रूपचन्द्र जखमोला, कुलदीप बिष्ट, रेणु उनियाल, प्रमोद कुमार, उषा देवी, कमलेश्वरी देवी, सीमा देवी, श्याम सिंह नेगी, आशा देवी, सूमा देवी, खण्ड विकास अधिकारी जयकृत सिंह बिष्ट, सहा0वि0अ0(पं) जयदीप सिह रावत, विकास खण्ड के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन हरपाल सिंह रावत सहा0समा0क0अधि0 द्वारीखाल द्वारा किया गया। अन्त में प्रमुख राणा ने सभी को हिन्दू नव वर्ष की बधाईयॉ दी।

Next Post

फिर अशांत होता पंजाब : बढ़ रहा खालिस्तान (Khalistan) का उग्रवाद 80 के दशक की दिलाने लगा याद

फिर अशांत होता पंजाब : बढ़ रहा खालिस्तान (Khalistan) का उग्रवाद 80 के दशक की दिलाने लगा याद अमृतपाल के समर्थकों ने ब्रिटेन में भारतीय उच्चायोग पर तिरंगा उतारकर भारत सरकार को दी चुनौती मुख्यधारा डेस्क आज बात करेंगे पंजाब […]
pan 1

यह भी पढ़े