दुःखद खबर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन। देश में शोक की लहर - Mukhyadhara

दुःखद खबर : पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का निधन। देश में शोक की लहर

admin
pranab mukherjee

दिल्ली। पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का आज दिल्ली में निधन हो गया। वह 84 वर्ष के थे। एक महान शख्सियत के इस दुनिया से चले जाने के बाद देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है।
भारत रत्न पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी का दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था। इस दौरान वह कोरोना पॉजीटिव भी हो गए थे। जिससे उनकी बीमारी में सुधार नहीं हो पा रहा था। उनके परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं।
वह वर्ष 2012 से 2017 तक भारत के 13वें राष्ट्रपति रहे। उनके निधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश दुखी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर पूरा देश शोक में है। उन्होंन देश के विकास पथ पर एक अमिट छाप छोड़ी है। वह राजनीतिक स्पेक्ट्रम के पार और समाज के सभी वर्गों द्वारा प्रशंसित थे।” उनके निधन के बाद देशभर से उन्हें शोक संवेदना जताई जा रही है और श्रद्धांजलि दी जा रही है। उनके निधन के बाद देश को इतनी बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्हें वर्ष 2019 में देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

20200831 190030

यह भी पढें : खबरदार! कहीं सेल्फी का मोह न पड़ जाए आपके जीवन पर भारी। परिजनों को मिल सकता है दु:खों का पहाड़

Next Post

बड़ी खबर corona : उत्तराखंड में आज 592 संक्रमित और 12 मरीजों की मौत। स्वस्थ हुए 604

मुख्यधारा ब्यूरो देहरादून। उत्तराखंड में आज 592 लोग संक्रमित पाए गए हैं, जबकि विभिन्न अस्पतालों से आज 604 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अभी भी 17943 सेंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 5887 हो गई […]
corona virus in uttarakhand 1 1

यह भी पढ़े