दु:खद खबर: पौड़ी गढ़वाल में बारात की बस गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 19 घायल - Mukhyadhara

दु:खद खबर: पौड़ी गढ़वाल में बारात की बस गहरी खाई में गिरी, एक की मौत, 19 घायल

admin
1642776609863

मुख्यधारा/पौड़ी गढ़वाल

आज पौड़ी जनपद से बड़ी दु:खद सामने आई, जहां धूमाकोट, पौड़ी गढ़वाल से दुल्हन के साथ गाजियाबाद जा रही बस दर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। इस घटना में एक की मौत हो गई, जबकि करीब 19 लोग घायल हो गए। जिसमें कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पौड़ी जनपद के नैनीडांडा ब्लौक के नलई गांव में गाजियाबाद से बारात आई थी। दुल्हन मायके से विदा लेकर बारातियों के संग बस में सवार हुई और सभी गाजियाबाद के लिए चल दिए। बताया गया कि दोपहर 12 बजे के लगभग जैसे ही बस पौड़ी व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर लुढ़कते हुए गहरी खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूल्हा-दुल्हन समेत 19 बराती घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर अल्मोड़ा व धुमाकोट पुलिस पहुंची और रेस्क्यू किया। धुमाकोट पुलिस के अनुसार बस में साहदरा देवी पत्नी भास्करानंद लाजपतनगर गाजियाबाद की मौत हुई है, जबकि दूल्हा-दुल्हन सहित 19 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायलों की सूची

  • अंशुल पुत्र दिनेश चन्द्र निवासी ललपा तल्ला
  • विजय शर्मा पुत्र आनन्द बल्लभ शर्मा निवासी अमिथा
  • दर्शनी पत्नी किशोर चन्द्र शर्मा
  • राकेश शर्मा पुत्र किशोर शर्मा निवासी सल्ट
  • रेनू ध्यानी पत्नी विनोद ध्यानी निवासी पौड़ी गढ़वाल
  • गीदिक्का देवी निवासी धौलेना
  • मधु शर्मा पत्नी आनन्द बल्लभ शर्मा निवासी अमिथा
  •  अमन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा
  • संजय शर्मा पुत्र आनन्द बल्लभ शर्मा निवासी अमिथा
  • सुमन पत्नी समय शर्मा निवासी अमिथा
  • प्रकाश भारद्वाज पुत्र बाश्वा भारद्वाज निवासी झड़गांव
  • मुकेश तेवाड़ी पुत्र मथुरादत्त तेवाड़ी निवासी वल्मरा तामाढोन
  •  सरिता पत्नी रमेश निवासी नलाई
  • विनोद ध्यानी पुत्र आनन्द ध्यानी निवासी सतोटिया
  • आनन्द ध्यानी पुत्र राम चरण ध्यानी निवासी ढंगलगांव खालीडोडा पौड़ी
  • अशोक पुत्र जगन्नाथ निवासी गड़ीगांव 5 नम्बर भट्टा निवासी गाजियाबाद। (चालक)
  • महेन्द्र पुत्र दीप चन्द्र निवासी राजस्थान
  • प्रमोद भारद्वाज पुत्र वाश्वानन्द
  • प्रमोद पांशरी पुत्र कुशाल माठी

1642776638185

यह भी पढें: नरेंद्रनगर : ओम गोपाल रावत कांग्रेस में शामिल। भाजपा के सुबोध उनियाल को देंगे कड़ी चुनौती

 

यह भी पढें: आज की सबसे बड़ी खबर: हरक सिंह व अनुकृति गुसाँई कांग्रेस में शामिल

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: भाजपा ने काटे इन 10 सिटिंग विधायकों के टिकट

 

यह भी पढें: उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

 

यह भी पढें: विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

Next Post

गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व सैनिक संगठनों ने किया समर्थन देने का वायदा

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखण्ड सैन्य पृष्ठभूमि वाला प्रदेश है और पन्द्रह प्रतिशत से अधिक सैनिक एवं पूर्व सैनिक परिवार उत्तराखण्ड में निवास करते हैं। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पूर्व सैनिक एवं प्रदेश सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश […]
IMG 20220120 WA0030

यह भी पढ़े