गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व सैनिक संगठनों ने किया समर्थन देने का वायदा - Mukhyadhara

गणेश जोशी को प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व सैनिक संगठनों ने किया समर्थन देने का वायदा

admin
IMG 20220120 WA0030

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखण्ड सैन्य पृष्ठभूमि वाला प्रदेश है और पन्द्रह प्रतिशत से अधिक सैनिक एवं पूर्व सैनिक परिवार उत्तराखण्ड में निवास करते हैं। विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक पूर्व सैनिक एवं प्रदेश सरकार में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को मसूरी से प्रत्याशी बनाये जाने पर पूर्व सैनिक संगठनों ने खुशी जाहिर की है।

images 10

शुक्रवार को गढ़वाल राइफल्स संगठन एवं गौरव सैनानी एसोसिऐशन के पदाधिकारियों ने भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी को बधाई देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश एवं केन्द्रीय नेतृत्व का आभार जताया है।

गौरव सैनानी पूर्व सैनिक एवं अर्द्धसैनिक एसोसिऐशन के अध्यक्ष महावीर सिंह राणा ने कहा कि गणेश जोशी पहले ऐसे सैनिक कल्याण मंत्री हैं, जिन्होंने प्रदेश के पूर्व सैनिकों के हितों के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा। सैन्यधाम निर्माण के लिए भी उन्होंने भाजपा सरकार को बधाई दी।

वहीं, गढ़वाल राइफल्स पूर्व सैनिक संगठन के सह अध्यक्ष कैप्टन धनीराम नैनवाल ने भी कहा है कि गणेश जोशी को पार्टी द्वारा टिकट देकर पूर्व सैनिकों के हितों एवं सम्मान देने का काम किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सपने को साकार करने वाले सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैन्यधाम की नींव रखकर प्रदेश एवं देश में इतिहास रचने का काम किया है। उन्होंने 14 फरवरी को होने वाले चुनावों में मसूरी से गणेश जोशी को विजयी बनाने एवं प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील भी की है।

IMG 20220121 WA0010

IMG 20220121 WA0009

इससे पूर्व मसूरी से भाजपा प्रत्याशी घोषित होने पर गणेश जोशी को मेयर सुनील उनियाल गामा ने भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मेयर ने कहा कि मसूरी सीट को पिछले बार के मतान्तर से भी अधिक मतों से जीतना है और पार्टी मिलकर इस काम पर लगेगी। काबीना मंत्री ने मेयर का आभार प्रकट किया।

यह भी पढें: आज की सबसे बड़ी खबर: हरक सिंह व अनुकृति गुसाँई कांग्रेस में शामिल

 

यह भी पढें: बड़ी खबर: भाजपा ने काटे इन 10 सिटिंग विधायकों के टिकट

 

यह भी पढें: उत्तराखंड के लिए बड़ी खबर: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची जारी

 

यह भी पढें: विधानसभा चुनाव: पौड़ी के पांच सीएम व यमकेश्वर के चार भाजपा विधायक भी नहीं बना पाए सिंगटाली पुल। भुगतना पड़ेगा खामियाजा!

Next Post

ब्रेकिंग: तीन-चार सीटों को छोड़ कांग्रेस प्रत्याशियों के नाम फाइनल। कभी भी हो सकती है लिस्ट जारी: हरीश रावत

मुख्यधारा न्यूज़ डेस्क  उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए तीन चार सीटों को छोड़कर शेष अन्य सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम फाइनल कर दिए गए हैं। इलाहाबाद हरीश रावत ने केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक खत्म होने के बाद कही। […]
1642788156916

यह भी पढ़े