समर्थन मूल्य मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर आएगी खुशहाली : जोगिंदर पुंडीर (Joginder Pundir)

admin
s 1 5

समर्थन मूल्य मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर आएगी खुशहाली : जोगिंदर पुंडीर (Joginder Pundir)

बीजेपी किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का आभार जताया

देहरादून/मुख्यधारा

केंद्र सरकार के द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने के उद्देश्य से अनाजों की एमएसपी में की गई बढ़ोतरी को लेकर बीजेपी किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया।

इस संबंध में उत्तराखंड बीजेपी किसान मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर ने प्रदेश मुख्यालय पर प्रेस वार्ता कर केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस बढ़े हुए समर्थन मूल्य से किसानों को होने बाले फायदे के बारे में जानकारी साझा की।

यह भी पढें : Hill Station Kausani: उत्तराखंड का ‘कौसानी’ पर्यटकों से हुआ गुलजार, सुकून और ताजगी का एहसास कराती हैं हरी-भरी वादियां

पुंडीर ने बताया जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के हित में कार्य कर रहे हैं। किस तरह से किसानों की आय दोगुनी हो और लागत का 50% फायदा हो, इसी उद्देश्य केंद्र सरकार के द्वारा मोटे अनाज धान उड़द की दाल अरहर ज्वार बाजरा आदि के न्यूनतम समर्थन मूल्य में बढ़ोतरी की गई है। निश्चित ही इस समर्थन मूल्य को मिलने के बाद किसानों के चेहरे पर खुशहाली आएगी इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हैं।

Next Post

भागीरथी-2 (Bhagirathi-2) चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का CM Dhami ने किया स्वागत

भागीरथी-2 (Bhagirathi-2) चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का CM Dhami ने किया स्वागत देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में भागीरथी-2 चोटी का पर्वतारोहण कर लौटे एन.डी.आर.एफ के जवानों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने […]
bha 1

यह भी पढ़े