Lohwa Range के वन कर्मियों ने फायर सीजन को लेकर कसी कमर, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने दिलाई वनाग्नि सुरक्षा की शपथ - Mukhyadhara

Lohwa Range के वन कर्मियों ने फायर सीजन को लेकर कसी कमर, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने दिलाई वनाग्नि सुरक्षा की शपथ

admin
range

लोहवा रेंज (Lohwa Range) के वन कर्मियों ने फायर सीजन को लेकर कसी कमर, वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने दिलाई वनाग्नि सुरक्षा की शपथ

गोपेश्वर/ मुख्यधारा

फायर सीजन शुरू होने से पहले ही वन कर्मी भी अलर्ट हो गए हैं। इसी क्रम में केदारनाथ वन प्रभाग के अंतर्गत लोहवा रेंज के वन कर्मियों ने भी फायर सीजन से निपटने को लेकर अभी से कमर कस ली है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: UPSC ने सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा के लिए 1105 पदों पर निकाली वैकेंसी, 21 फरवरी तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

इसी क्रम में आज वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप कुमार गौड़ के नेतृत्व में वनाग्नि से सुरक्षा को लेकर जन जागरूकता अभियान शुरू किया गया है।

यह भी पढ़े : ब्रेकिंग: शिक्षा विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले (Transfer), देखें सूची

आज दिनांक 09/02/2023 को लोहवा रेंज कार्यालय परिसर में प्रदीप कुमार गौड़ वन क्षेत्राधिकारी लोहवा की अध्यक्षता में वनाग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण/कार्यशाला का आयोजन किया गया।

Video

इसमें इस वन क्षेत्र के समस्त अनुभाग अधिकारी, वन बीट अधिकारी एवं इस वन क्षेत्र के नियंत्रणाधीन 18 वन पंचायत सरपंचों तथा वन पंचायत सदस्यों ने प्रतिभाग किया।

यह भी पढ़े : दुःखद: Greater Noida में रोडवेज बस ने 7 कर्मचारियों को रौंदा, चार की मौत, तीन घायल, शिफ्ट खत्म कर लौट रहे थे अपने घर

उक्त प्रशिक्षण/कार्यशाला में वनाग्नि काल-2023 में महिला मंगल दलों एवम अन्य ग्रामीणों को वनाग्नि सुरक्षा हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही समस्त वन पंचायत सरपंचों, वन पंचायत सदस्यों ने लोहवा वन क्षेत्र के कर्मचारियों के साथ वनाग्नि सुरक्षा की शपथ ली।

इस अवसर पर पदम सिंह सरोवर सरपंच, चंद्र सिंह सेरा सरपंच, बलवंत सिंह टैटुड़ा सरपंच, जगदीश मिश्रा कोट सरपंच, रामसिंह कलचुंडा सरपंच, देवेंद्र सिंह ग्वाड़ सरपंच, कृपाल सिंह मरोड़ा सरपंच, बीना देवी सदस्य, जीत सिंह सलियाणा सरपंच, मनवीर सिंह कोढा निगलानी, सुरेंद्र सिंह बीना, बीएस राणा रोहिड़ा, वीरेंद्र सिंह रीढिया, धन सिंह हरगढ़, मानसिंह गौल, राजे सिंह घंडियाल, नारायण सिंह भटकोट द्वितीय व हंसी देवी नैनीताल आदि मौजूद थे।

Next Post

ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ को जल्द मिलेगी बेस चिकित्सालय में सारी सुविधाएं : Dr. R. Rajesh Kumar

ब्रेकिंग: पिथौरागढ़ को जल्द मिलेगी बेस चिकित्सालय में सारी सुविधाएं : डॉ. आर. राजेश कुमार (Dr. R. Rajesh Kumar) बेस अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को आम जनमानस तक सुगमता से पहुंचाने हेतु स्वास्थ्य विभाग का खाका तैयार। पिथौरागढ़/मुख्यधारा जनपद भ्रमण […]
hospital

यह भी पढ़े