government_banner_ad पूर्व सीएम एनडी तिवारी की दूरदृष्टि व नेतृत्व क्षमता ने उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाया : लालचंद शर्मा - Mukhyadhara

पूर्व सीएम एनडी तिवारी की दूरदृष्टि व नेतृत्व क्षमता ने उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाया : लालचंद शर्मा

admin
d 1 59

पूर्व सीएम एनडी तिवारी की दूरदृष्टि व नेतृत्व क्षमता ने उत्तराखंड के विकास को नई ऊंचाई पर पहुंचाया : लालचंद शर्मा

पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर कांग्रेसियों ने की श्रद्धांजलि अर्पित

देहरादून/मुख्यधारा

कांग्रेस भवन में आज पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी, विकास नेगी ने तिवारी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। तिवारी के नेतृत्व में देश के कई क्षेत्रों में विकास की बयार बही, विशेष रूप से उत्तराखंड राज्य में उनके कार्यकाल के दौरान कई विकास योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ।

विकास नेगी ने कहा कि तिवारी ने उत्तराखंड को विकास की दिशा में अग्रसर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी उनके सिद्धांतों और विचारों पर चलते हुए देश और राज्य के विकास के लिए सतत कार्य करती रहेगी।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में इन चिकित्सकों का हुआ प्रमोशन

नारायण दत्त तिवारी की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालचंद शर्मा ने एक बयान जारी किया है। उन्होंने तिवारी के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश और उत्तराखंड राज्य के विकास में अमूल्य योगदान दिया। तिवारी का जीवन समाज सेवा, राजनीति और जनकल्याण के लिए समर्पित रहा और उनके प्रयासों ने विकास की नई दिशा तय की।

लालचंद शर्मा ने कहा कि तिवारी की दूरदृष्टि और नेतृत्व क्षमता ने उत्तराखंड के विकास को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया। उन्होंने राज्य के हर क्षेत्र में प्रगति और समृद्धि लाने का कार्य किया। कांग्रेस पार्टी तिवारी के आदर्शों पर चलते हुए उनकी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें : कल्जीखाल : ग्राम पंचायत पल्ली मल्ली में विधायक राजकुमार पोरी व प्रमुख संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र राणा ने किया पंचायत भवन का लोकार्पण

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लाल चंद शर्मा, प्रदेश महासचिव नवीन जोशी, प्रदेश सचिव जगदीश धीमान, दीप बोरा, बलजीत सिंह, अंकित रस्तोगी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने की केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में दावेदारी पेश

कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल बिष्ट ने की केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में दावेदारी पेश देहरादून/मुख्यधारा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय देहरादून में आज कांग्रेस पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता शीशपाल सिंह बिष्ट ने केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु अपनी दावेदारी प्रस्तुत की। उन्होंने अपनी दावेदारी […]
s 1 28

यह भी पढ़े