Image

शिक्षा विभाग में पदोन्नत चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

Mukhyadhara
IMG 20260421 WA0016
  • शिक्षा विभाग में पदोन्नत चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
  • मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने नवीन तैनाती प्रस्ताव को दी मंजूरी

देहरादून/मुख्यधारा

विद्यालयी शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक के पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इस संबंध में शासन द्वारा प्रस्तुत प्रस्ताव को विभगाीय मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब सभी चारों अधिकारी अपने-अपने नये दायित्वों का बखूबी निर्वहन करेंगे।

विद्यालयी शिक्षा मंत्री डाॅ. रावत के निर्देशों के क्रम में विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की डीपीसी के माध्यम से पदोन्न्ति की प्रक्रिया पूरी की गई थी। जिसमें संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत मेहरबान सिंह बिष्ट, कुंवर सिंह रावत, पदमेन्द्र सकलानी एवं परमेन्द्र कुमार को अपर निदेशक पद पर पदोन्नत किया गया था।

पदोन्नति के उपरांत शासन द्वारा अपर शिक्षा निदेशक के रिक्त पदों के सापेक्ष नवीन तैनाती प्रस्ताव विभागीय मंत्री डाॅ. रावत के समक्ष रखा गया, जिसे डा. रावत ने स्वीकृति दे दी है। जिसके तहत मेहरबान सिंह बिष्ट को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा कुमाऊं मण्डल, कुंवर सिंह रावत को अपर निदेशक महानिदेशालय के साथ ही अपर निदेशक प्रारम्भिक शिक्षा का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है। इसके अलावा पदमेन्द्र सकलानी को अपर निदेशक एससीईआरटी तथा परमेन्द्र कुमार को अपर निदेशक माध्यमिक शिक्षा गढ़वाल मण्डल की जिम्मेदारी सौंपी है।

विभागीय मंत्री डॉ. रावत ने विश्वास जताया कि इन अधिकारियों के अनुभव और दक्षता से विभागीय कार्यों में और अधिक गति आएगी तथा शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

“शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक से अपर निदेशक पद पर पदोन्नत चार अधिकारियों को नवीन तैनाती दे दी गई है। इन अधिकारियों की तैनाती से विभागीय कार्यों में तेजी आयेगी साथ ही शिक्षा की गुणवत्ता को और सुदृढ़ किया जा सकेगा।”

डाॅ. धन सिंह रावत, विद्यालयी शिक्षा मंत्री, उत्तराखण्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टिहरी गढ़वाल वाहन दुर्घटना पर प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख की घोषणा

मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से भी मृतक आश्रितों को मिलेंगे 3-3 लाख देहरादून/मुख्यधारा टिहरी गढ़वाल जनपद में हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री […]
FB IMG 1776946059832

यह भी पढ़े