- डा. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
- बड़ी संख्या में हुई मरीजों की जांचें व दवाएं वितरित
देहरादून/मुख्यधारा
गत वर्ष की भांति इस बार भी देहरादून के नेहरू कालोनी स्थित डा. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर में आज निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने आंख, कान, नाक, गला, बाल रोक सहित जनरल फिजिशियन से अपनी जांचें कराई और दवाएं प्राप्त की।
नेहरू कालोनी स्थित डा. बहुगुणा आई एंड ईएनटी केयर के संस्थापक डा. चिराग बहुगुणा ने मुख्यधारा को जानकारी देते हुए बताया कि हम पिछले वर्ष से मरीजों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर रहे हैं। इस बार भी उन्होंने हैल्थ कैंप आयोजित किया है। है। उनकी मंशा है कि जरूरतमंद मरीजों को उनके नजदीकी क्षेत्र में ही निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ मिल सके।


डा. बहुगुणा ने बताया कि आज आयोजित हैल्थ कैंप में आज आंख, नाक, कान, गला एवं बाल रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें क्षेत्रवासियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी करते हुए निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ लिया। शिविर में कुल 213 मरीजों को आंख, नाक, कान, गला एवं बाल रोग एवं उनसे बचाव की सलाह देने के साथ ही निशुल्क दवाईयां वितरित की गई।
बता दें कि डा. चिराग बहुगुणा गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय के भूतपर्व नेत्र चिकित्सक रहे हैं। इसके अलावा आज बाल रोग विशेषज्ञ डा. एससी बहुगुणा व ईएनटी सर्जन डा. प्रियंका ने मरीजों की गहन जांच की और दवाएं वितरित की गई।




