आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया: महाराज (Maharaj) - Mukhyadhara

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया: महाराज (Maharaj)

admin
m

आदिवासी समाज से मुख्यमंत्री बना कर विरसामुंडा के संकल्प को पूरा किया: महाराज (Maharaj)

महाराज ने विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई

देहरादून/मुख्यधारा

छत्तीसगढ़ में भाजपा विधायक दल की बैठक में कुंकुरी विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए विष्णुदेव साय को राज्य का नया मुख्यमंत्री चुने जाने पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने उन्हें अपनी और उत्तराखंड की जनता की ओर से बधाई दी है। उन्होंने लोरमी विधानसभा से चुनकर आए छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और विजय शर्मा को उपमुख्यमंत्री चुने जाने पर भी शुभकामनाएं दी हैं।

यह भी पढें : Health check-up camp : श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का 251 मरीजों ने उठाया लाभ

महाराज ने कहा कि जब वह चुनाव प्रचार के दौरान कुंकुरी से चुनकर आए नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र में थे तो आदिवासी समाज के लोगों ने वाद्य यंत्रों के साथ उनका जमकर स्वागत किया था। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज से विष्णुदेव साय को
मुख्यमंत्री बना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को एक बड़ा संदेश देने के साथ-साथ भगवान बिरसामुंडा के संकल्प को भी पूरा किया है।

यह भी पढें : उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट(Uttarakhand Global Investors Summit) का समापन, साढ़े 3 लाख करोड़ से अधिक के एमओयू साइन

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे सतपाल महाराज ने जिन-जिन विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार और जनसभाएं की उनमें नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का कुंकुरी और उपमुख्यमंत्री अरूण साव का लोरमी विधानसभा क्षेत्र भी शामिल था।

Next Post

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (Global Investors Summit) की व्यवस्थाओं से जुड़े श्रमिकों, पर्यावरण मित्रों को मुख्यमंत्री ने दिया धन्यवाद श्रमिकों के साथ भोजन कर इस महत्वपूर्ण आयोजन में उनके योगदान को सराहा देहरादून / मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार […]
p 8

यह भी पढ़े