सैन्यधाम निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हुई मंत्री गणेश जोशी की महत्वपूर्ण बैठक

admin
j 1 16

सैन्यधाम निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हुई मंत्री गणेश जोशी की महत्वपूर्ण बैठक

देहरादून/मुख्यधारा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग एवं सैन्धधाम निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें सैन्य धाम निर्माण और सैनिक विश्राम गृहों की स्थिति के बारे में विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री जोशी ने सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल एवं उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए तथा सैन्यधाम में रखरखाव के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें : पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने 1 करोड़ 99 लाख की लागत से निर्मित रा.उ.मा.वि. चिंवा (मोरी) के भवन का लोकार्पण किया

सैनिक कल्याण विभाग एवं उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में सैन्ध धाम निर्माण की कार्यदायी संस्था उत्तराखण्ड पेयजल निगम के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये कि इस माह के अंत तक सैन्यधाम का निर्माण पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) अमृत लाल, उपनिदेशक कर्नल (सेनि) योगेन्द्र कुमार सहित पेयजल निगम के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : देश के सर्वाधिक ऊंचाई वाले स्थान पर पहली बार शुरू हुई फास्ट ट्रैक सेवा

Next Post

प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर : रेखा आर्या

प्रदेश के भविष्य को संवारने की जिम्मेदारी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर : रेखा आर्या पौड़ी और रुद्रप्रयाग जनपद की नवनियुक्त कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र श्रीनगर/मुख्यधारा शुक्रवार को महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने पौड़ी और […]
r 1 10

यह भी पढ़े