गुड न्यूज: गरीब विद्यार्थियों का सहारा बने प्रमुख महेंद्र राणा। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर बिखेर रहे मुस्कान - Mukhyadhara

गुड न्यूज: गरीब विद्यार्थियों का सहारा बने प्रमुख महेंद्र राणा। छात्र-छात्राओं के चेहरे पर बिखेर रहे मुस्कान

admin
mahendra 1

द्वारीखाल /मुख्यधारा

द्वारीखाल प्रमुख एवं प्रमुख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 800 से अधिक बच्चों को गोद लेकर उनकी समस्त शैक्षिक जरूरतों को पूरा किया जा रहा है। इस प्रकार वह गरीब विद्यार्थियों का सहारा बनकर उनके चेहरे पर मुस्कान बिखेरने का काम कर रहे हैं। इसी क्रम में उनके द्वारा राजकीलय इंटर कालेज हीराखाल और रा0उ0मा0वि0 तिलधारखाल में जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को अध्ययन सामग्री का वितरण किया गया।

mahendra 2

विद्यालय में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों द्वारा प्रमुख महेन्द्र राणा का स्वागत किया गया। इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने उनके द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि अन्य जनप्रतिनिधियों को भी आपसे कुछ सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन्हें अब ऐसा जनप्रतिनिधि चाहिए, जो जरूरतमंद लोगों की समस्या को न केवल महसूस कर सके, बल्कि उसके निदान के लिए भी उनके साथ खड़ा रहे।
mahendra 3

इस दौरान महेन्द्र राणा ने विद्यालय में बच्चों से मिलकर उन्हें देश प्रेम और जीवन में कभी भी हार न मानने का पाठ पढाया। वे मानते हैं कि अगर देश का हर बच्चा अपने देश से प्रेम करेगा तो उस देश की प्रगति निश्चित है।

mahendra 4

अपने कार्यों से हमेशा से चर्चाओं में रहने वाले राणा को भारत सरकार का पंचायतीराज मंत्रालय तीन बार पुरस्कृत कर चुका है। विकास खण्ड स्तर पर उनके द्वारा कराये गये कार्यों की क्षेत्रवासियों द्वारा प्रसंशा की जा रही है, जो बताता है कि राणा का अपने क्षेत्र के प्रति कितना लगाव है।

यह भी पढें : सावधान: त्यौहारी सीजन में मिलावटखोरों की पौबारह। खाद्य नमूने फेल होने पर 20 दुकानदारों पर मुकदमा

यह भी पढें : सीडीएस जनरल विपिन रावत से मिले मंत्री गणेश जोशी। देहरादून में ईको टास्क फोर्स व BRO खोलने की रखी मांग

यह भी पढें : सनसनी : यहां घर में आ रहा था बदबूदार पानी, टैंक खोला तो तैर रहा था शव

यह भी पढें : सियासत : निर्दलीय विधायक रामसिंह कैड़ा व उनकी पत्नी प्रमुख कमलेश कैड़ा भाजपा में शामिल

यह भी पढें : बड़ी खबर: बीजेपी की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित। उत्तराखंड से इन्हें मिली जगह। देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढें: बड़ी खबर : उत्तराखण्ड के विकास के लिए PM मोदी ने दी ये महत्वपूर्ण सौगातें। बोले : देवभूमि उत्तराखण्ड से मन, कर्म, सत्व और तत्व का है नाता

Next Post

ब्रेकिंग : देहरादून में सब इंस्पेक्टरों के तबादले। देखें सूची

देहरादून/मुख्यधारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने गत रात्रि कई सब इंस्पेक्टरों के स्थानांतरण कर दिए हैं। स्थानांतरित होने वाले उपनिरीक्षकों को तत्काल नवनियुक्ति तैनाती स्थल पर योगदान देने के निर्देश दिए गए हैं। इन सब इंस्पेक्टरों के हुए तबादले:-   […]
police transfer

यह भी पढ़े