आस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर ग्राफिक एरा का ध्वज लहराया

admin
g 1 1

आस्ट्रेलिया महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर ग्राफिक एरा का ध्वज लहराया

देहरादून/मुख्यधारा 

आस्ट्रेलिया की सबसे ऊंची चोटी पर ग्राफिक एरा का झण्डा फहराया गया। पर्वतारोही राजेन्द्र सिंह नाथ ने 2,228 मीटर की ऊंचाई पर ग्राफिक एरा का परचम लहराया।

एसडीआरएफ के जवान व पर्वतारोही राजेन्द्र सिंह नाथ ने 31 मार्च को यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने आस्ट्रेलिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट कोज़िअस्को को फतह किया। यह पर्वत 2,228 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। नाथ ने पर्वत के शिखर पर पहुंचकर तिरंगे और उत्तराखंड राज्य के ध्वज के साथ ही ग्राफिक एरा का झण्डा फहराया। उन्होंने दुर्गम चढ़ाई, बर्फीली हवाओं व शून्य से नीचे के तापमान जैसी कठिन चुनौतियों का सामना करने के बाद पर्वतारोहण करने में सफलता प्राप्त की।

यह भी पढ़ें : पीएम की चिट्ठी आई : उत्तराखंड में सियासी हलचलों के बीच पीएम मोदी ने सीएम धामी को भेजी चिट्ठी

इससे पहले नाथ, साउथ अमेरिका के माउंट एकानकागुआ, यूरोप के माउंट एल्ब्रस और अफ्रीका के माउंट किलिमंजारो व नार्थ अमेरिका के माउंट देनाली को दो बार फतह कर ग्राफिक एरा का ध्वज फहरा चुके हैं। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला ने पर्वतारोही राजेन्द्र सिंह नाथ को इस उपलब्धि पर बधाई दी। डा. घनशाला ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह करने के उनके अगले अभियान के लिये शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका साहस राज्य व ग्राफिक एरा के युवाओं के लिये प्रेरणादायक है।

यह भी पढ़ें : द्वारीखाल ब्लॉक : “सिलोगी पाठशाला” शताब्दी वर्ष में प्रवेश

Next Post

चारधाम यात्रा 2025 : चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी

चारधाम यात्रा 2025 : चार आईएएस अधिकारियों को चार धामों की जिम्मेदारी सचिव संस्कृति आईएएस युगल किशोर पंत ने केदारनाथ यात्रा पड़ावों पर पहुंच यात्रा तैयारियों का लिया जायजा बीकेटीसी तथा श्री केदारसभा ने सचिव को यात्रा व्यवस्थाओं के बावत […]
c 1 3

यह भी पढ़े