ग्राफिक एरा की साइकिल रैली आज

admin
g 1 6

ग्राफिक एरा की साइकिल रैली आज

देहरादून/मुख्यधारा

ग्राफिक एरा के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं कल (14 अगस्त) साइकिल रैली निकालकर एकता और सद्भाव का संदेश देंगे। तिरंगा यात्रा (फ्रिडम राइड) के रूप में आयोजित इस रैली को उत्तराखण्ड के चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत हरी झण्डी दिखाएंगे।

यह भी पढ़ें : क्लोजिंग सेरेमनी: रंगारंग समारोह के साथ खत्म हुआ पेरिस ओलंपिक, कलाकारों ने परफॉर्मेंस से झूम उठा पूरा स्टेडियम, चार साल बाद इस देश में आयोजित होंगे खेलों के महाकुंभ

करीब 20 किलो मीटर की साइकिल रैली ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के मैदान से सुबह 6ः30 बजे शुरू होगी। रैली निरंजनपुर मण्डी, लालपुल, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक, दर्शन लाल चौक होते हुए पवेलियन मैदान तक जायेगी। पवेलियन मैदान में कुछ देर रूककर रैली वापस ग्राफिक एरा पहुंच कर सम्पन्न होगी। रैली में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी व ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के पदाधिकारी, शिक्षक-शिक्षिकिाएं और सैंकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।

Next Post

बंगाल यूपी के महिला अपराधों पर कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक : महेंद्र भट्ट

बंगाल यूपी के महिला अपराधों पर कांग्रेस की चुप्पी शर्मनाक : महेंद्र भट्ट कांग्रेस, लड़कियों के लिए पार्टी के अंदर और बाहर कहीं नहीं लड़ सकती है देहरादून/मुख्यधारा भाजपा ने कांग्रेस नेताओं की बंगाल में महिला डाक्टर की हत्या एवं […]
m 1 18

यह भी पढ़े