अच्छी खबर: IAS वंशीधर तिवारी (IAS Vanshidhar Tiwari) को उल्लेखनीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए मिला गढ़भूमि सम्मान-2022 - Mukhyadhara

अच्छी खबर: IAS वंशीधर तिवारी (IAS Vanshidhar Tiwari) को उल्लेखनीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए मिला गढ़भूमि सम्मान-2022

admin
IMG 20221019 WA0028

उल्लेखनीय प्रशासनिक सेवाओं के लिए आईएएस अधिकारी वंशीधर तिवारी (IAS Vanshidhar Tiwari) को मिला गढ़भूमि सम्मान-2022

देहरादून/मुख्यधारा

सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी की 21 वीं स्थापना दिवस समारोह चंबा में धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम शुभारंभ का कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय, प्रताप नगर विधायक विक्रम नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत व समाजसेवी व अधिवक्ता संजय शर्मा दरमोडा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली पांच प्रतिभाओं को समान्नित किया गया, कला एवं संस्कृति संरक्षण के क्षेत्र में लोकगायिका मीना राणा, उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्य क्षेत्र में आईएएस वंशीधर तिवारी (IAS Vanshidhar Tiwari) महानिदेशक सूचना व शिक्षा, पत्रकारिता में जगमोहन रौतेला, शिक्षा व समाज सेवा में हुकुम सिंह उनियाल, शिल्पकार सर्वजीत खत्री को गढ़भूमि सम्मान-2022 से समान्नित किया गया।

इस अवसर पर लोकगायक पदम गुसाईं, रवि गुसाईं व साथियों ने गढ़ वन्दना खोली का गणेश मोरी का नारायण से सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया वह लोग गायक मीना राणा व सौरव मैठाणी ने अपने गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। साथ ही श्रोताओं का सम्मान व स्कूली छात्र छात्राओं ने लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया जिसमें मॉडर्न स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान बालिका इंटर कॉलेज चंबा और तीसरा स्थान मॉडर्न स्कूल एकेडमी ने प्राप्त किया। जिन्हें ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया क्या गया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा सामुदायिक रेडियो हेंवलवाणी स्थानीय भाषा का एक मजबूत और प्रभावी मीडिया माध्यम है। वे जल्द ही स्टेशन भवन हेतु मुख्यमंत्री से बात करेंगे। भूमि हेतु जल्दी कार्यवाही करेंगे।

कार्यक्रम में हेंवल वाणी के अध्यक्ष रघुभाई जड़धारी केंद्र निदेशक राजेन्द्र नेगी, आरती बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष सुमना रमोला, ब्लॉक प्रमुख शिवानी बिष्ट, प्रमुख राजेन्द्र भंडारी, शांति प्रसाद भट्ट, विजय जड़धारी, सोमवारी लाल सकलानी, शक्ति जोशी, यलमा सजवाण, सतवीर पुंडीर, आदि मौजूद रहे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : पीएम मोदी का बद्री-केदार का दौरा फाइनल। 21 अक्टूबर को ऐसा रहेगा कार्यक्रम

 

यह भी पढें : बिग ब्रेकिंग (Helicopter crash) केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, आधा दर्जन लोगों के मौत की सूचना

 

यह भी पढें : बोर्ड की बैठक में लगी मुहर : पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी (Roger Binny) बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए, सौरव गांगुली का खत्म हुआ कार्यकाल

 

यह भी पढें : Haridwar : पंचायत प्रतिनिधियों की जीत को बताया हरिद्वार के विकास के लिये नये अध्याय की शुरूआत, CM धामी ने दी बधाई

Next Post

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 20 अक्टूबर का दिन

दिनांक- 20 अक्टूबर 2022 🌺 आज का पंचांग (panchang)🌺 दिन – गुरुवार संवत्सर नाम – नल युगाब्दः- 5124 विक्रम संवत- 2079 शक संवत -1944 अयन – याम्यायन (दक्षिणायन) गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल) ऋतु – शरद काल (राहु)- उत्तर दिशा […]
panchang

यह भी पढ़े