सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर (Daulat Singh Mehar) की मौत होने पर जताया गहरा दुःख - Mukhyadhara

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर (Daulat Singh Mehar) की मौत होने पर जताया गहरा दुःख

admin
dun 1

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने लांस नायक दौलत सिंह मेहर (Daulat Singh Mehar) की मौत होने पर जताया गहरा दुःख

देहरादून/मुख्यधारा

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय सेना के जवान और देहरादून के विलासपुसर कांडली निवासी लांस नायक दौलत सिंह मेहर की आकस्मिक मृत्यु पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मंत्री गणेश जोशी ने ईश्वर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस गहरे आघात को सहने की कामना की।

यह भी पढें : Army truck fell into ditch in Ladakh: लद्दाख में सेना का ट्रक खाई में गिरने से 9 जवान शहीद, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जताया दुख, राहत बचाव जारी

गौरतलब है कि लांस नायक दौलत सिंह मेहर 3/8 जीआर सिलोंग में तैनात थे और 04 अगस्त को देहरादून अपने घर छुट्टी आए थे। बीते 13 अगस्त को देहरादून में एक सड़क दुर्घटना में जवान दौलत सिंह मेहर बेहद गंभीर रूप में घायल हुए थे। जिसके बाद उन्हें देहरादून स्थित एमएच अस्पताल में भर्ती किया गया था, जहां रविवार सुबह करीब 4:30 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। ज्ञात हो कि शहीद दौलत सिंह मेहर के पिता मोहन सिंह मेहर भी पूर्व सैनिक है।

यह भी पढें : अच्छी खबर: रुद्रप्रयाग की महिलाओं ने सीखा बिच्छू घास (कण्डाली), मंडुवे के पापड़ व लिंगुड़े का आचार बनाना, बढ़ेगी आजीविका

Next Post

समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य कर रही हमारी सरकार: सीएम धामी (CM Dhami)

समृद्ध और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए कार्य कर रही हमारी सरकार: सीएम धामी (CM Dhami) नवम्बर-दिसम्बर में राज्य में ग्लोबल इनवेस्टर समिट में 2.5 लाख करोड़ का लक्ष्य निर्धारित कर निवेश आमंत्रित करने की है योजना देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर […]
CM Photo 01 dt 19 August 2023

यह भी पढ़े