बड़ी खबर : देहरादून में हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण। प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों व 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात - Mukhyadhara

बड़ी खबर : देहरादून में हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण। प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों व 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात

admin
CM Photo 06 dt 16 October 2021
  • मुख्यमंत्री ने माता मंगला जी को जन्मोत्सव की बधाई दी

 

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर देहरादून में द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया। माता मंगला  के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक  भोले  महाराज और माता मंगला जी ने प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों एवं 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात दी।

CM Photo 07 dt 16 October 2021

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला जी और  भोले महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं।

CM Photo 04 dt 16 October 2021

माता मंगला  के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है। इसके लिए उन्होंने भोले महाराज एवं माता मंगला का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल के दौरान माता मंगला एवं  भोले  महाराज  ने हंस फाउण्डेशन के माध्यम से अनेक सेवा के कार्य किये। स्वास्थ्य सुविधाओं एवं खाद्यान्न वितरण कर जन सेवा की गई।

CM Photo 05 dt 16 October 2021

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने माता मंगला  को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हंस फाउण्डेशन के संस्थापक  भोले  महाराज एवं माता मंगला ने उत्तराखण्ड के लिए समय-समय पर अनेक सौगात दी हैं। आज स्वास्थ्य के क्षेत्र में उन्होंने डायलिसिस केन्द्रों एवं सचल चिकित्सालयों की बड़ी सौगात दी है। 12 दूरस्थ डिग्री कॉलेजों के लिए भी उन्होंने एक लाख किताबें दी हैं।

CM Photo 03 dt 16 October 2021

माता मंगला  ने कहा, मेरी भगवान से प्रार्थना है कि मुझे जितना भी समय मिले, मैं जन सेवा कर सकूं। जन समस्याओं के समाधान के लिए हम सभी को प्रयास करने होंगे। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक-एक आदमी की मदद भी करता है तो यह अपने आप में बड़ी उपलब्धि होगी। जिन बच्चों की आज हम सेवा कर रहे हैं, कल वे अपने पैरो पर खड़े होंगे। यह आत्म सन्तुष्टि का भाव है।

इस अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक  भोले  महाराज, सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी, हंस फाउण्डेशन के पदाधिकारी एवं गणमान्य उपस्थित थे।

यह भी पढें : बड़ी खबर : देहरादून में हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण। प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों व 13 सचल चिकित्सालयों की सौगात

यह भी पढें : दुःखद: दशहरे पर चमोली व टिहरी के लाल सीमा पर शहीद। परिजनों में कोहराम

यह भी पढें :बड़ी खबर : दशहरे के पर्व पर CM धामी ने लिया 2025 तक उत्तराखण्ड को हर क्षेत्र में नम्बर वन राज्य बनाने का संकल्प

यह भी पढें : Big breaking : पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के स्वास्थ्य में सुधार

Next Post

Tourism : महाराज ने खतलिंग पर्यटन विकास मेले को किया राजकीय मेला घोषित

करोड़ों विकास योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास टिहरी/मुख्यधारा प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने शनिवार को खतलिंग पर्यटन विकास मेले को राजकीय मेला घोषित करने के साथ-साथ करोड़ो रूपये की विकास योजनाओं […]
maharaj11

यह भी पढ़े