विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

admin
IMG 20260101 WA0028

विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने मुख्यमंत्री को दी नववर्ष की शुभकामनाएं

देहरादून/मुख्यधारा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर मंत्रीगणों, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों-कर्मचारियों तथा प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं। आई.टी.बी.पी. सहित केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों व संगठनों के उच्चाधिकारियों ने भी मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

IMG 20260101 WA0029

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी आगंतुकों का हार्दिक स्वागत करते हुए शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नया वर्ष नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसरों का प्रतीक होता है, जो हमें समाज और राज्य की सेवा के प्रति और अधिक दृढ़ संकल्पित करता है।

IMG 20260101 WA0027

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2026 उत्तराखंड की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण वर्ष सिद्ध होगा। इस वर्ष राज्य सरकार सुशासन, जनकल्याण और आत्मनिर्भरता के लक्ष्यों की दिशा में और अधिक सशक्त कदम बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

IMG 20260101 WA0030

उन्होंने कहा कि जन-जन तक विकास योजनाओं का लाभ पहुँचाना, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित करना, महिलाओं को सशक्त बनाना, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण तथा प्रदेश की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएँ हैं। देवभूमि उत्तराखंड के धार्मिक स्वरूप को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सरकार कृतसंकल्प है।

IMG 20260101 WA0026

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि शासन-प्रशासन और जनता के सहयोग से उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में स्थान दिलाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह वर्ष एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा।

IMG 20260101 WA0025 IMG 20260101 WA0024

मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी लोगों से एकजुट होकर राज्य के विकास में जुटे रहने का आह्वान किया। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि नया वर्ष सबके जीवन में खुशियाँ, सफलता और नई संभावनाएँ लेकर आए।

Next Post

उत्तराखण्ड के लिए कार्बन क्रेडिट बन सकता है आय का एक महत्त्वपूर्ण श्रोत : मुख्य सचिव

उत्तराखण्ड के लिए कार्बन क्रेडिट बन सकता है आय का एक महत्त्वपूर्ण श्रोत : मुख्य सचिव देहरादून/मुख्यधारा मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में कार्बन क्रेडिट के सम्बन्ध में सम्बन्धित विभागों के साथ बैठक ली। मुख्य सचिव ने […]
IMG 20260102 WA0021

यह भी पढ़े