Image Image

महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं व केस निस्तारण की ली विस्तृत जानकारी

Mukhyadhara
IMG 20261013 WA0014 scaled
  • महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं व केस निस्तारण की ली विस्तृत जानकारी
  • पीड़ित महिलाओं को मिले संवेदनशील वातावरण और त्वरित न्याय: वन स्टॉप सेंटर निरीक्षण पर बोलीं महिला आयोग अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल

देहरादून/मुख्यधारा

उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने आज देहरादून स्थित ‘सखी वन स्टॉप सेंटर’ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र के संचालन, पीड़िता महिलाओं को दी जाने वाली सहायता, विधिक एवं मनोवैज्ञानिक परामर्श व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष कुसुम कण्डवाल ने केंद्र में दर्ज होने वाले मामलों की प्रकृति, मासिक आंकड़े तथा उनके समाधान की स्थिति की समीक्षा की। इस संदर्भ में केंद्र प्रशासिका माया नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि केंद्र में प्रतिमाह लगभग 60 से 70 मामले दर्ज होते हैं, जिनमें अधिकांश प्रकरण घरेलू हिंसा एवं पारिवारिक विवादों से संबंधित होते हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र द्वारा अधिकांश मामलों का आपसी समझाइश व मध्यस्थता से निस्तारण करा दिया जाता है, जबकि शेष मामलों में विशेषज्ञों द्वारा निरंतर काउंसिलिंग सत्र संचालित किए जा रहे हैं।

IMG 20261013 WA0010

महिला आयोग अध्यक्ष ने केंद्र के कार्यों की सराहना करते हुए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि संकटग्रस्त महिलाओं को सुरक्षित, संवेदनशील और गरिमापूर्ण वातावरण उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

उन्होंने काउंसिलिंग प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी व सुदृढ़ बनाने पर बल दिया, जिससे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके और महिलाओं को समय पर न्याय व राहत मिल सके।

इस अवसर पर केंद्र प्रशासिका माया नेगी, काउंसलर मीनाक्षी, केस वर्कर शिवांशी डबराल, आधार वर्मा सहित वन स्टॉप सेंटर की अन्य कर्मचारी उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी पार्क में रखा मौन उपवास

अंकिता भंडारी हत्याकांड में वीवीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर कांग्रेस ने गांधी पार्क में रखा मौन उपवास दुष्यंत कुमार गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाये जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के […]
IMG 20261013 WA0014 1

यह भी पढ़े