बड़ी खबर : रिटायर्ड लोगों की पहली पसंद रहे देहरादून शहर में स्लो प्वाइजन की तरह बढ़ रहा 'क्राइम' - Mukhyadhara

बड़ी खबर : रिटायर्ड लोगों की पहली पसंद रहे देहरादून शहर में स्लो प्वाइजन की तरह बढ़ रहा ‘क्राइम’

admin
double murder dehradun

देहरादून/मुख्यधारा

कभी रिटायर्ड लोगों की पहली पसंद रहे देहरादून शहर में भी अब क्राइम का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। इससे शांतिप्रिय स्वभाव के लोगों (खासकर बुजुर्गों) की शांति में खलल पडऩे लगा है। वहीं आम जन को भी इस तरह की घटनाएं चिंतित कर रही हैं।

आज देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र के धौलास इलाके में हुए डबल मर्डर वाली घटना से आज एक बार फिर दूनघाटी स्तब्ध हुई है। जहां एक एनआरआई परिवार में यह घटना घटित हुई।

पुलिस के अनुसार धौलास में सुभाष शर्मा की कोठी है, जिसमें वे अपनी पत्नी के साथ पिछले दस वर्षों से रह रहे थे। आज सुबह उनके यहां दूध देने वाली एक महिला आई और सुभाष शर्मा ने उससे कहा कि उनका नौकर व उनकी पत्नी नहीं दिखाई दे रहे हैं। उनके द्वारा ढूंढने के बाद उन्हें आंगन के पास पॉलीथीन से ढका हुआ शव दिखाई दिया। इस पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सुभाष शर्मा की 60 वर्षीय पत्नी उन्नति शर्मा व उनका 50 वर्षीय नौकर राजकुमार थापा का शव मौके से बरामद किया। उनके शरीर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। डबल मर्डर की सूचना पर एसएसपी जन्मेजय खूडूड़ी भी मौके पर पहुंचे और पूछताछ की। पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच पड़ताल कर रही है।

इसके अलावा बीती रात्रि विकासनगर क्षेत्र में भी बदमाशों ने चाकू से वार कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस प्रकार एक ही दिन में तीन-तीन घटनाओं ने आम जन को झकझोर दिया है।

कुल मिलाकर शांतिप्रिय शहरों में शुमार रहे दून अब अपनी पुरानी पहचान खोता जा रहा है। अपराधी यहां ऐसे बुजुर्ग दंपत्तियों को निशाना बना रहे हैं, जिनके बच्चे दूसरे शहरों में रहते हैं। हालांकि यहां अभी भी अन्य शहरों की तुलना में इस तरह की घटनाएं गिनती की होती हैं, किंतु रिटायर्ड लोगों की पहली पसंद रहे देहरादून शहर में क्राइम स्लो प्वाइजन की तरह बढ़ रहा है, यह कहना गलत नहीं होगा।

बहरहाल, उत्तराखंड पुलिस शीघ्र हत्यारोपियों की धरपकड़ के लिए जुट गई है। अब देखना यह होगा कि कितनी जल्द वे पुलिस की गिरफ्त में आ पाते हैं!

 

यह भी पढें : CM धामी ने दी विभिन्न निर्माण कार्यों की वित्तीय स्वीकृति

 

यह भी पढें :पत्रकार को जीवित रखनी चाहिए अपनी जिज्ञासा

Next Post

Breaking : आम आदमी पार्टी के नेता के जवान बेटे की दून के होटल में संदिग्ध मौत

देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता के जवान बेटे की एक होटल में संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 24 साल के जवान युवक […]
murder

यह भी पढ़े