जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा - Mukhyadhara

जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

admin
d 1 4

जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

देहरादून/ मुख्यधारा 

उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका पद्मश्री बसंती बिष्ट ने सोमवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। पद्मश्री बसंती बिष्ट ने श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज को स्वलिखित पुस्तक नंदा के जागर भेंट की। सुप्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट ने उत्तराखण्डी जागरों से जुड़े एतिहासिक पक्षों व उनके द्वारा गाए गए मां नंदा के जागर से जुड़े विशेष संस्मरण भी सांझा किए। उन्होंने उच्च शिक्षा में श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के योगदान को रेखांकित करते हुए समय समय पर विश्वविद्यालय द्वारा उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति के प्रचार प्रसार में किए जा रहे योगदान की भी भूरी भूरी सराहना की।

यह भी पढ़ें : श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज़ दिवस

मंगलवार को उत्तराखण्ड की सुप्रसिद्ध जागर गायिका बसंती बिष्ट श्री दरबार साहिब पहुंचीं। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने बसंती बिष्ट को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। बसंती बिष्ट ने अपने संस्मरण सांझे करते हुए कहा कि जागर उत्तराखण्डी लोक गीतों एवम् संस्कृति की प्राचीनतम विधाओं में से एक है। उन्होंने जागर के माध्यम से देवताओं का आह्वाहन, मां नंदा देवी की विदाई, ससुराल में स्वागत व नरसिंग जागर के बारे में अविस्मरणीय संस्मरण सांझा किए।

यह भी पढ़ें : CBSE 12th Result: सीबीएसई बोर्ड ने 12वीं का परीक्षा परिणाम किया जारी, 87.98% परीक्षार्थी पास हुए, तिरुवनंतपुरम रहा टॉपर

इस अवसर पर बसंती बिष्ट ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

यह भी पढ़ें : भाजपा के बयान पर कांग्रेस का पलटवार : हिन्दू धर्म की आड़ में लोगों की भावनाएं भड़का कर चुनावी लाभ लेना चाहती है भाजपा : करन माहरा

Next Post

चमोली जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित हुआ ऑनलाइन ग्रिड सोलर पावर प्लांट

चमोली जिलाधिकारी कार्यालय में स्थापित हुआ ऑनलाइन ग्रिड सोलर पावर प्लांट प्लांट के विद्युत उत्पादन से कार्यालय के बिजली के बिल में आएगी कमी चमोली / मुख्यधारा  चमोली जिला कार्यालय में हरित ऊर्जा योजना के तहत 25 किलोवाट के ऑनलाइन […]
c 3

यह भी पढ़े