इंदिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश में राजनीति का एक अध्याय हो गया समाप्त :महाराज - Mukhyadhara

इंदिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश में राजनीति का एक अध्याय हो गया समाप्त :महाराज

admin
maharaj satpal
देहरादून। प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदेश के निधन पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है।
पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि उत्तराखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के दिवंगत होने का समाचार पाकर हम सब स्तब्ध हैं। उनके निधन से प्रदेश में राजनीति का एक अध्याय समाप्त हो गया है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनकी आत्मा को शांति मिले।
महाराज ने कहा कि पिछले चार दशक से यूपी से लेकर उत्तराखंड की राजनीति में बड़े नेताओं में शुमार रही डॉ. इंदिरा हृदयेश विधानसभा की मर्मज्ञ थी। उन्हें बड़ा राजनीतिक अनुभव प्राप्त था। वह सदैव हमारा मार्गदर्शन करने के साथ-साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रोत्साहित करती थीं। आज उनका अभाव हम सबके हृदय में खटक रहा है। हम प्रार्थना करते हैं कि भगवान उनकी आत्मा को शांति  प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे।

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : एक बार फिर स्थगित हुई स्टाफ नर्स की भर्ती परीक्षा

यह भी पढें : Corona Update : आज 263 नए मरीज व 733 मरीज हुए स्वस्थ

यह भी पढें : हरीश रावत बोले : इंदिरा हृदयेश जी आप लोगों को हमेशा बहुत याद आएंगी

यह भी पढें : Big braking : नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का आकस्मिक निधन। शोक की लहर

यह भी पढें : इंदिरा हृदयेश के निधन से प्रदेश को हुई अपूरणीय क्षति : कुंजवाल

Next Post

एम्स निदेशक रविकांत की बहिन प्रो.शशि प्रतीक का निधन

ऋषिकेश/मुख्यधारा एम्स ऋषिकेश के निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत की बड़ी बहन प्रोफेसर (डॉ) शशि प्रतीक का बीते शनिवार को असामयिक निधन हो गया, वह 71 वर्ष की थीं। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार प्रो.शशि प्रतीक कोविड ग्रसित होने के पश्चात […]
IMG 20210613 WA0013

यह भी पढ़े