देश-विदेश: टोक्यो में पीएम मोदी (pm modi) के 'फिल्मी स्टाइल बोल', झूमे अप्रवासी भारतीय, लगे जय श्रीराम के नारे, खूब बजी तालियां - Mukhyadhara

देश-विदेश: टोक्यो में पीएम मोदी (pm modi) के ‘फिल्मी स्टाइल बोल’, झूमे अप्रवासी भारतीय, लगे जय श्रीराम के नारे, खूब बजी तालियां

admin
IMG 20220523 WA0017

शंभू नाथ गौतम

साल 1984 में निर्देशक सावन कुमार की फिल्म आई थी ‘सौतन’। इस फिल्म में अभिनेता राजेश खन्ना और अभिनेत्री टीना मुनीम और पद्मिनी कोल्हापुरी थीं। सौतन फिल्म का एक डायलॉग जो प्रेम चोपड़ा ने बोला था । वह संवाद था ‘मैं शीशे से पत्थर को तोड़ता हूं’, उस जमाने में लोगों की जुबान पर खूब सिर चढ़कर बोला। आज इसी डायलॉग की तर्ज पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने जापान की राजधानी टोक्यो में अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि ‘मैं मक्खन पर लकीर नहीं खींचता हूं, मैं पत्थर पर लकीर खींचता हूं’।

प्रधानमंत्री (pm modi) के इस संबोधन पर वहां मौजूद सैकड़ों अप्रवासी भारतीयों ने खड़े होकर जय श्रीराम के नारे लगाए और खूब तालियां बजाईं।

FB IMG 1653313628415

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) 2 दिन के दौरे पर जापान में हैं। क्वाड सम्मेलन में शामिल होने के लिए पीएम मोदी रविवार शाम को जापान रवाना हुए थे।

कल मंगलवार को क्वाड सम्मेलन में भारत के अलावा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान की महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। बता दें कि यह चारों देश क्वाड के सदस्य हैं।

FB IMG 1653313632313

इससे पहले आज पीएम नरेंद्र मोदी ने जापान में रह रहे अप्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा कि जापान से प्रभावित होकर स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि हर भारतीय नौजवान को अपने जीवन में कम से कम एक बार जापान की यात्रा जरूर करनी चाहिए। मैं स्वामी जी की इस सद्भावना को आगे बढ़ाते हुए, मैं चाहूंगा कि जापान का हर युवा अपने जीवन में कम से कम एक बार भारत की यात्रा करे। पीएम (pm modi) ने आगे कहा कि आजादी का ये अमृत काल भारत की समृद्धि का, भारत की संपन्नता का एक बुलंद इतिहास लिखने वाला है।

प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) ने अप्रवासी भारतीयों से कहा कि आपमें से कई साथी ऐसे हैं, जो बरसों से यहां बसे हुए हैं। जापान की भाषा, वेशभूषा, कल्चर आपकी जिंदगी का हिस्सा बन गया है। इसका एक कारण यह भी है कि भारतीय समुदाय के संस्कार समावेशक रहे हैं। साथ-साथ जापान में अपनी परंपरा अपने मूल्य अपनी जीवन पद्धति के प्रति जो कमिटमेंट है, वह बहुत गहरा है। इन दोनों का मिलन होने के कारण एक अपनेपन का अहसास होने स्वाभाविक है।

FB IMG 1653313620273

भारत अपने खोए हुए विश्वास को फिर से हासिल कर रहा है

130 करोड़ देशवासियों का संकल्प और सपने यह सामर्थ्य हम देखकर रहेंगे। यह सपनों का भारत होगा। भारत अपने खोए विश्वास को फिर हासिल कर रहा है। पीएम (pm modi) ने कहा कि आज का भारत अपने अतीत को लेकर जितना गौरवान्वित है, उतना ही टैक लेड, साइंस लेड, इनोवेशन लेड, टेलैंड लेड फ्यूचर को लेकर भी आशावान है।

FB IMG 1653313624131

प्रधानमंत्री मोदी (pm modi) ने कहा कि भारत में आज सही मायने में जनता के नेतृत्व वाली सरकार काम कर रही है। गवर्नेंस का यही मॉडल, डिलिवरी को कुशल बना रहा है। यही लोकतंत्र पर निरंतर मजबूत होते विश्वास का सबसे बड़ा कारण है। प्रधानमंत्री ने कहा कि जापान से हमारा रिश्ता सामर्थ्य का है, सम्मान का है, विश्व के लिए साझे संकल्प का है।

उन्होंने जापानी युवाओं से भारत आने का भी आह्वान किया। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (pm modi) ने जापान के उद्योपतियों से मुलाकात की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि इन कारोबारियों में भारत के प्रति काफी उत्साह है।

पीएम (pm modi) ने लिखा, टोक्यो में शीर्ष उद्योगपतियों से मुलाकात की। हमारी बातचीत नवाचार से लेकर निवेश, तकनीक से लेकर वस्त्र, स्टार्टअप में सुधार समेत कई विषयों पर केंद्रित रही।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड राज्यसभा (rajyasabha) की एक सीट के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित

 

यह भी पढें: ब्रेकिंग: उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग (PWD) को मिले नए HOD

 

यह भी पढें: दु:खद (accident) : यहां कर खाई में गिरी। सीमा सुरक्षा बल के दो जवानों की गई जान

 

यह भी पढें: सवाल: हनीट्रैप में फंस गया फौज का सिपाही (honeytrap pradip kumar), रुड़की निवासी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

 

यह भी पढें: यह भी पढें: विशेष : देवभूमि की बहादुर बेटी (bachendri pal) ने 38 साल पहले माउंट एवरेस्ट फतह कर फहराया तिरंगा, रचा था इतिहास

Next Post

अच्छी खबर: उत्तराखंड के प्राथमिक विद्यालय होंगे बुनियादी सुविधाओं से लैस: dhan singh

एनईपी के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को दिया जाएगा विशेष प्रशिक्षण राज्य में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने को लेकर समीक्षा बैठक देहरादून। सूबे में बुनियादी शिक्षा के ढांचे को और बेहतर बनाने के लिए प्राथमिक एवं पूर्व प्राथमिक विद्यालयों में […]
IMG 20220523 WA0024

यह भी पढ़े