मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 20 अक्टूबर का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर आज का पंचांग (panchang) राशिफल, जानिए कैसा रहेगा गुरुवार 20 अक्टूबर का दिन

admin
panchang

दिनांक- 20 अक्टूबर 2022

🌺 आज का पंचांग (panchang)🌺

  • दिन – गुरुवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – याम्यायन (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – कार्तिक
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- दशमी
  • नक्षत्र – आश्लेषा
  • योग – शुभ
  • करण- भद्रा
  • दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- रम्भा एकादशी व्रत सर्वेषाम्- शुक्रवार ।
  • 🌞सूर्योदय- 6:19
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— चित्रा नक्षत्र में
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • शम्बासुर का बध प्रद्युम्न ने किया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 2:51 से 5:39 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 01:09 से 2:35 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

  • संघर्ष सफलता के यात्रा के आरंभ का प्रतीक है ।

20 अक्टूबर का राशिफल

मेष:

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए कठिन रहेगा। व्यावसायिक गतिविधियों में प्रगति होगी। भाई-बहनों के साथ संबंध अच्छे बने रहेंगे और घरेलू कार्यों को पूरा करेंगे। यदि आप पुराने समय को भूलकर आगे बढ़ते हैं, तो आपको लाभ होगा। किसी भी मतभेद को जल्द दूर करने का प्रयास करें। महिलाओं का दिन पारिवारिक कार्यों में व्यतीत होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र और युवा पूरी तरह से अपनी पढ़ाई-लिखाई और करियर पर ध्यान देंगे। पीपल के वृक्ष के नीचे दिया जलाएं।

वृषभ:

परिवार वालों की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। मन में शांति रहेगी। आय के नए स्रोत मिलने से धन की समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक कार्य करने का अवसर मिलेगा। घर में दिवाली के मौके पर साफ-सफाई का जोर रहेगा और त्योहार के मौके पर किसी करीबी सदस्य के आने से खुशी का माहौल रहेगा। आपकी सलाह का पालन करते हुए कोई व्यक्ति अध्ययन के क्षेत्र में बेहतर परिणाम लाएगा। तुलसी की एक माला से ओम बृं बृहस्पते नमः मंत्र का जाप करें।

मिथुन:

खुद को काफी काबिल समझेंगे। भाग्य के बल पर आप कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। धन और सफलता का सर्वोत्तम योग बन रहा है। आप किसी अच्छी जगह की यात्रा की योजना बना सकते हैं। किसी के साथ अपना काम का बोझ साझा करने से आप थोड़ा आराम महसूस कर पाएंगे। विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल है, रिश्ते के लेकर बातचीत हो सकती है। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

कर्क :

आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। जीवन में कुछ बेहद खुशी के पल आने वाले हैं। आप नई संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। घर के सदस्यों की समस्याओं को सुलझाने में आपका महत्वपूर्ण योगदान रहेगा और सभी से रिश्ते भी मजबूत होंगे। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी है। कार्यक्षेत्र में आपके प्रदर्शन से सहकर्मी प्रभावित होंगे। कठिन परिश्रम से कठिन कार्य भी पूरे हो जाएंगे। माता-पिता का आशीर्वाद लें।

सिंह :

आज अपनी सोच और व्यवहार को नियमित रखना चाहिए। आभूषण और पोषक तत्व खरीदने के योग बन रहे हैं। व्यापार में नए प्रयोग करने से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी तरह की मुश्किलें आपके सामने आ सकती हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। जल्दबाजी और अति उत्साह में काम करने से बचें अन्यथा नुकसान हो सकता है। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

कन्या:

आज मंगलमय रहेगा। आपकी छवि मजबूत होगी। संपर्कों और संबंधों से उपलब्धि प्राप्त करने में सक्षम होंगे। अपनी संपत्ति के बारे में किसी भी जानकारी को गोपनीय रखना ज्यादा जरूरी होगा। खुद के काम से ज्यादा दूसरों के काम में रुचि रहेगी। काम को लेकर गैर जिम्मेदार न बनें। पिता के साथ मिलकर सरकारी कार्यों को पूरे करेंगे, जिनसे भविष्य में अच्छा लाभ होगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

तुला:

परिवार में मौज मस्ती का माहौल रहेगा। दिवाली के मौके पर भाई-बहनों के साथ कुछ खरीदारी भी कर सकते हैं। लोहा और धातु का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अनुकूल है। आपको अपने रिश्तेदारों से धन की मदद मिलेगी। आप अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव कर सकते हैं। पारिवारिक घटना को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका बन रही है। गुरुजन या वरिष्ठ लोगों का आर्शीवाद लें।

वृश्चिक:

जो चाहें करने के लिए उत्सुक रहेंगे। यह समय आपके लिए प्रभावशाली रहेगा। ऑफिस के काम पर आपको अपनी पकड़ बनानी होगी। आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है और आपको कहीं से अचानक धन लाभ या इनाम मिल सकता है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा और दिवाली को लेकर तैयारियां की जाएंगी। शिव चालीसा का पाठ करें।

धनु :

आज बड़ों से पूरा सम्मान और प्रसिद्धि मिलेगी। दूसरों से आगे निकलने की इच्छा आज तीव्र हो सकती है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव की उम्मीद है। दिवाली की साफ-सफाई पर जोर रहेगा और माता-पिता से किसी काम को लेकर अनबन हो सकती है। व्यापार में अनुभव महत्वपूर्ण है, गलती करने से बचें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मकर:

योजनाओं को पूरा करेंगे आज आत्मविश्वास की भरमार रहेगी। आप जल्द ही नया घर बनाने या खरीदने की तैयारी शुरू कर सकते हैं। व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे। कुछ नई चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करें। परिवार के किसी सदस्य से बहसबाजी की स्थिति बन सकती है लेकिन धीरे-धीरे सब सामान्य हो जाएगा। पीली वस्तु का दान करें।

कुंभ:

व्यापारियों के लिए दिन अच्छा। आज अपनी बुद्धि से सारे काम पूरे कर लेंगे। कुछ मीठा खाकर घर से निकलने से आपके सारे काम खत्म हो जाएंगे। राजनीतिक सत्ता का सहयोग मिलेगा। आयात व्यापारियों के लिए दिन अच्छा है। धन या संपत्ति के लेन-देन में बहुत सावधानी बरतें। पिता के साथ कुछ घरेलू सामान की खरीदारी करने जा सकते हैं।

मीन :

संयम रखना होगा। अपनी आकांक्षाओं पर संयम रखना होगा। कुछ लोग परिवार में अपनी बात साबित करने के लिए उतावले रहेंगे। आप किसी बाहरी गतिविधि में हिस्सा ले सकते हैं। दिवाली के मौके पर घर में उत्साह का माहौल रहेगा और कुछ खास व्यंजन भी बनाए जा सकते हैं। काम से जुड़े अच्छे और व्यावहारिक विचार आपके दिमाग में आएंगे।

 

यह भी पढें : ब्रेकिंग : पीएम मोदी का बद्री-केदार का दौरा फाइनल। 21 अक्टूबर को ऐसा रहेगा कार्यक्रम

 

यह भी पढें : बिग ब्रेकिंग (Helicopter crash) केदारनाथ में हेलीकॉप्टर क्रैश, आधा दर्जन लोगों के मौत की सूचना

 

यह भी पढें : बोर्ड की बैठक में लगी मुहर : पूर्व ऑलराउंडर रोजर बिन्नी (Roger Binny) बीसीसीआई के अध्यक्ष चुने गए, सौरव गांगुली का खत्म हुआ कार्यकाल

 

यह भी पढें : Haridwar : पंचायत प्रतिनिधियों की जीत को बताया हरिद्वार के विकास के लिये नये अध्याय की शुरूआत, CM धामी ने दी बधाई

Next Post

ज्वलंत सवाल : शिक्षकों को बीएलओ ड्यूटी (BLO duty) में झोंक कर छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़। मंत्री के दावे हुए हवा-हवाई

देहरादून/मुख्यधारा स्कूल से हटाकऱ शिक्षकों की बीएलओ ड्यूटी(BLO duty) लगाना छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। 12 जुलाई को उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति के शुभारंभ के अवसर पर शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जोर-शोर से ऐलान […]
teacher blo duty

यह भी पढ़े