महिला दिवस पर अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर पर ग्राफिक एरा का ध्वज - Mukhyadhara

महिला दिवस पर अफ्रीका के सबसे ऊंचे शिखर पर ग्राफिक एरा का ध्वज

admin
mountain graphic era

 (Graphic era) प्रीति ने महिलाओं की क्षमता का झंडा फहराया

देहरादून। महिला दिवस पर उत्तराखंड की जांबाज महिला ने अफ्रीकी महाद्वीप के सर्वोच्च शिखर पर ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी (Graphic era) का ध्वज फहरा दिया।

आज उत्तराखंड पुलिस की जवान प्रीति मल्ल ने यह शानदार कामयाबी हासिल करके महिलाओं की शक्ति, लगन और योग्यता का बाखूबी एहसास करा दिया है। गर्व से सिर उठाए खड़े अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे शिखर पर विजय पाने की इस कठिन चुनौती पर विजय पाना आसान नहीं था। माइनस 10 डिग्री तापमान और तेज हवाओं के बीच प्रीति मल्ल ने खड़ी चढ़ाई पर चढ़ना शुरु किया था।

कल (सात मार्च) रात 12 बजे शुरु हुई इस दुर्गम और खड़ी चढ़ाई के दौरान मौसम के जानलेवा तेवरों के बीच प्रीति ने हिम्मत नहीं हारी। महिला दिवस की सुबह आठ बजे प्रीति मल्ल ने अफ्रीकी महाद्वीप के सबसे ऊंचे पर्वत शिखर (समुद्र तल से 5895 मीटर) किलीमंजारो पर विजय प्राप्त कर ली और ग्राफिक एरा (Graphic era) का ध्वज फहरा दिया।

उत्तराखंड पुलिस की जवान प्रीति मल्ल ने महिला दिवस पर इस बहुत दुर्गम शिखर पर विजय पाने के बाद कहा कि पूरी दुनिया को महिलाओं के सशक्तीकरण का संदेश देने के लिए उन्होंने इस चुनौती पूर्ण अभियान के लिए यह खास दिन चुना था।

प्रीति ने इस गौरव पूर्ण सफलता के लिए ग्राफिक एरा और खासतौर से डॉ. कमल घनशाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा अभियान में एक बड़ा सहारा बनी।

ग्राफिक एरा (Graphic era) एजुकेशनल ग्रुप के अध्यक्ष डॉ कमल घनशाला ने पर्वतारोही पुलिस कर्मी प्रीति मल्ल को ग्राफिक एरा का ध्वज सौंपकर कामयाबी की शुभकामनाओं के साथ इस अभियान के लिए रवाना किया था।

डॉ कमल घनशाला ने प्रीति मल्ल को इस बड़ी कामयाबी पर बधाई देते हुए कहा कि प्रीति ने पुलिस के साथ ही ग्राफिक एरा (Graphic era) और समूचे महिला वर्ग को गौरवांवित किया है। प्रीति मल्ल का हौसला, लगन और लक्ष्य पाने के लिए कुछ भी कर गुजरने का जज्बा सबके लिए एक प्रेरणा है।

Next Post

SGRR यूनिवर्सिटी में ब्रेक द बॉयस थीम पर मनाया गया महिला दिवस

आत्मनिर्भर समाज में आत्मनिर्भर महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्णं देहरादून। महिलाओं को सम्मान देने और समाज में उनके प्रति पक्षपात में बदलाव के उद्देश्य से हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है इस वर्ष भी वैष्विक स्तर पर स्वीकार की […]
1646744847774

यह भी पढ़े