जनसम्पर्क अभियान में आये व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी का पुरोला में भव्य स्वागत - Mukhyadhara

जनसम्पर्क अभियान में आये व्यापार मंडल प्रदेश कार्यकारिणी का पुरोला में भव्य स्वागत

admin
neeraj uttarakhandi
  • 12 सूत्रीय मांगों को ले कर जनसम्पर्क अभियान में पुरोला पँहुचे  प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियों का व्यापारियों ने मालाओं से स्वागत कर समर्थन दिया।
नीरज उत्तराखंडी/पुरोला
व्यापरियों के हितों को ले कर व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यकरणी द्वारा चलाए जा रहे जनसम्पर्क अभियान के तहत उत्तराखंड व्यापार मंडल के पदाधिकारियो का  पुरोला पहुँचने पर पुरोला व्यापार मंडल के सदस्यों ने उनका जोरदार स्वागत किया
जनसंपर्क अभियान के तहत पुरोला पहुँचे व्यापार मंडल के प्रदेश महामंत्री प्रकाश चंद मिश्रा ने बताया कि 2013 की आपदा के बाद से उत्तराखंड में व्यापार किसी न किसी रूप से प्रभावित रहा है अब दो साल से कोविड वैश्विक महामारी के कारण व्यापरियों का व्यापार पूरी तरह से चौपट हो चुका है उन्होंने बताया कि उन्होंने संगठन के माध्यम से सरकार को अपना 12 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है जिसमे उन्होंने छोटे व्यापरियों को न्यूनतम आर्थिक पैकेज देने, पानी के बिलों ,बिजली के बिलों को माफ करने, फिक्स्ड चार्ज समाप्त कर विद्युत की बढ़ी हुई दरों को वापस लेने,व्यवसायिक ऋणों पर कोरोना काल मे लगे ब्याज को माफ करने,व्यापरियों को इस स्थिति से उबरने के लिए आसान किस्तो में ब्याजमुक्त ऋण देने सहित 12 सूत्रीय  मांग पत्र मुख्यमंत्री को दिया है साथ ही उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में 376 नगर इकाईयों,19 जिला इकाइयों व 9 महानगर इकाइयों में 2 सितंबर से त्रिवार्षिक चुनाव होने हैं जिसे लेकर पूरे प्रदेश में सदयस्ता व जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है वहीं पुरोला व्यापार मंडल अध्यक्ष जगमोहन नोडियाल ने बताया आगामी चुनाव को देखते हुए 8 अगस्त को पुरोला व्यापार मंडल की एक बैठक रखी गयी है जिसमे चुनाव सम्बधी व सदस्यता सम्बधी विषयों पर चर्चा की जाएगी इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, मदनलाल अग्रवाल, प्रदेश मंत्री ईश्वर कुमार डिमरी, उपेन्द्र असवाल, कबूल पंवार, सुरेंद्र रावत, राजाराम जगुड़ी, जयेन्द्र रावत, दलबीर चंद, बृजमोहन चौहान, राणा आदि लोग मौजूद रहे।
jansampark-abhiyaan-me-aye-vyapar-mandal-pardesh-karyakarini-ka-purola-me-bhavya-swagat,

 

 

Next Post

वन्दना कटारिया महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ब्रांड एम्बेसेडर

अगले वर्ष से तीलू रौतेली पुरस्कार एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार की धनराशि बढ़ाकर 51 हजार की जाएगी। मुख्यमंत्री ने 22 महिलाओं को तीलू रौतेली पुरस्कार एवं 22 महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया। देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]
CM Photo 18 dt 08 August 2021

यह भी पढ़े