जम्मू कश्मीर में मंगलवार की Bharat Jodo Yatra में झलका जोशीमठ का दर्द, भूधंसाव प्रभावितों की आवाज को बल देने के लिए यात्रा की समर्पित - Mukhyadhara

जम्मू कश्मीर में मंगलवार की Bharat Jodo Yatra में झलका जोशीमठ का दर्द, भूधंसाव प्रभावितों की आवाज को बल देने के लिए यात्रा की समर्पित

admin
IMG 20230124 WA0080

जम्मू कश्मीर में मंगलवार की भारत जोड़ो यात्रा (bharat jodo yatra ) में झलका जोशीमठ का दर्द, भूधंसाव प्रभावितों की आवाज को बल देने के लिए यात्रा की समर्पित

देहरादून/मुख्यधारा

कांंग्रेस की मंगलवार की भारत जोड़ो यात्रा जोशीमठ की आपदा से प्रभावित जनमानस को समर्पित रही। प्रदेश कांंग्रेस के तमाम वरिष्ठ नेता इस यात्रा में शामिल रहे।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि जोशीमठ की आपदा के जख्मों को कांग्रेस और राहुल गांधी ने महसूस किया है। इसलिए मंगलवार की यात्रा का दिन जोशीमठ भूधंसाव प्रभावित लोगों की आवाज को बल देने के लिए समर्पित किया गया।

यह भी पढ़े : Weather alert: उत्तराखंड में मौसम विभाग की 24, 25 व 28 जनवरी को भारी वर्षा व बर्फवारी की चेतावनी

उन्होंने कहा कि प्रभावितों के प्रति जिस तत्परता और संवेदनशीलता से काम होना चाहिए वह नहीं हो रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। प्रभावित अनिश्चितता की स्थिति में हैं कि आगे क्या होगा! लोगों के जीवनभर की कमाई से बने आशियाने साथ छोड़ रहे हैं। अब तो कर्णप्रयाग में भी भूधंसाव के प्रति आशंकित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि स्थाई पुनर्वास विस्थापन में विलंब से लोगों का धैर्य टूट रहा है और देश में गलत संदेश जा रहा है।

भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से कांंग्रेस ने जोशीमठ की पीड़ा के प्रति राज्य और केन्द्र सरकार को जागृत करने का प्रयास किया है।

यह भी पढ़े : स्थापना दिवस: साल 1971 में Indira Sarkar ने हिमाचल को दिया था पूर्ण राज्य का दर्जा, देवभूमि ने पूरे किए गौरवशाली 52 साल

इस दौरान यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, प्रभारी देवेन्द्र यादव, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, विधायक मदन बिष्ट, प्रकाश जोशी सहित उत्तराखंड के कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

Next Post

पीएम मोदी पर बनी BBC documentary मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्युमेंट्री (BBC documentary) मामले में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने दिया पार्टी से इस्तीफा राजधानी दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में मंगलवार रात डॉक्यूमेंट्री देखने को लेकर हुआ बवाल […]
cong 1

यह भी पढ़े