देखिए, बाबा केदार की एक्सक्लूसिव तस्वीरें। बर्फ की सफेद चादर से ढक गए आधा - Mukhyadhara

देखिए, बाबा केदार की एक्सक्लूसिव तस्वीरें। बर्फ की सफेद चादर से ढक गए आधा

admin
FB IMG 1577374200818

देखिए, बाबा केदार की एक्सक्लूसिव तस्वीरें। आधे से अधिक ढक गए हैं बर्फवारी से

संपूर्ण उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच चारधामों में से एक सुप्रसिद्ध बाबा केदारनाथ में जमकर बर्फबारी हो रही है।  बर्फबारी भी इतनी कि बाबा केदारनाथ बर्फ की सफेद चादर से आधे से भी अधिक ढक गए हैं। इस बर्फबारी के बीच में केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसी बीच केदारनाथ की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें आप सबके साथ साझा की जा रही हैं। यह सारी फ़ोटो आज से 2 दिन पहले यानि मंगलवार 24 दिसम्बर 2019 की हैं।

वुडस्टोन कंस्ट्ररक्शन कंपनी की टीम 2 दिन पहले केदारनाथ से सकुशल वापस आयी है। इसमें आदि गुरु शंकराचार्य समाधि का निर्माण कार्य चल रहा है और इस बर्फबारी के कारण काम में रुकावट आयी है। जैसे ही काम करने के अनुकूल मौसम होगा तो तुरंत काम शुरू कर दिया जाएगा।

(साभार: मनोज सेमवाल)

FB IMG 1577374239794

FB IMG 1577374213170

FB IMG 1577374205952

Next Post

ब्रेकिंग: पुलिस अधिकारियों के बंपर स्थानांतरण। इन अधिकारी का बढ़ा कद

ब्रेकिंग: पुलिस अधिकारियों के बंपर स्थानांतरण पुलिस महकमे में अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण किया गया है। जानकारी के अनुसार कई अधिकारियों के दायित्व में बढोतरी की गई है, जबकि कई को नई जिम्मेदारी दी गई है। देहरादून के […]
31 12 2018 phqrp 18805054 14741644

यह भी पढ़े