बड़ी खबर : केदारनाथ में यात्रियों से खाने के लिए अधिक पैसे वसूलने वालों पर करें केस दर्ज : महाराज - Mukhyadhara

बड़ी खबर : केदारनाथ में यात्रियों से खाने के लिए अधिक पैसे वसूलने वालों पर करें केस दर्ज : महाराज

admin
PicsArt 10 19 06.23.14
  • सिंचाई विभाग के अधिकारियों को भी दिए अलर्ट रहने के निर्देश

देहरादून/मुख्यधारा

प्रदेश में भारी बारिश एवं आपदा को दृष्टिगत रखते हुए पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने अपने अधीनस्थ सभी विभागों के अधिकारियों को अलर्ट रहने को कहा है। उन्होने केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटलों व रेस्टोरेन्ट वालों द्वारा खाने के लिए अधिक धनराशि वसूलने पर जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग को उनके विरूद्ध कार्यवाही के भी सख्त निर्देश दिए हैं।

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कहा उनके संज्ञान में आया है कि भारी बारिश के चलते सड़कों के बंद होने के कारण केदारनाथ में फंसे यात्रियों से वहां स्थित होटल एवं रेस्टोरेंट संचालक यात्रियों से 50 रूपये की खाने की थाली के बदले उनसे 500 की राशि वसूल रहे हैं।

महाराज ने कहा कि इस तरह की लूट कतई बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मनुज गोयल से दूरभाष पर बात कर ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्यवाही करते हुए चालान कटाने और केस दर्ज करने को कहा है। महाराज ने कहा कि यात्रियों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। शाम तक सभी बाधित मार्गों को खोल दिया जाएगा।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रशासन ने चारधाम यात्रा रूट पर सभी धर्मशालाओं को खुलवाने के साथ साथ यात्रियों के लिए भंडारे की व्यवस्था भी कर दी है। महाराज ने आपदा प्रबंधन सचिव एस. ए. मुरुगेशन से बातचीत कर सुंदरखाल, रामनगर में फंसे लोगों को तत्काल रेस्क्यू करने के भी आदेश दिए हैं।

उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को नदियों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए एहतियाती कदम उठाने के साथ-साथ पूरी तरह से मुस्तैद रहने को भी कहा है।

 

यह भी पढ़े : गुड न्यूज़ : रायवाला पुलिस व एसडीआरएफ ने गंगा नदी के टापू पर फंसे 25 गुर्जरों की बचाई जान

 

यह भी पढ़े : सियासत : कुछ तो पक रही है खिचड़ी! अब हरक के आवास पर काऊ संग पहुंचे प्रीतम। खिचड़ी को बिरयानी बनने से रोकने मे जुटे 

 

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : भारी बारिश के बाद कुमाऊं के कई जगहों पर मंडराया खतरा। अब तक 15 लोगों ने गंवाई जान। देखें तस्वीरें

 

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग : 200 श्रद्धालुओं को चंपावत पुलिस ने किया सुरक्षित रेस्क्यू। बाटनागाड़ टनकपुर में फंस गए थे सभी

 

यह भी पढ़ें : Breaking : देश के गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम धामी को फोन कर ली बारिश से बचाव व तैयारियों की जानकारी। दिया मदद का भरोसा

 

Next Post

PM मोदी ने दूरभाष पर CM धामी से ली अतिवृष्टि से हुए नुकसान की जानकारी

देहरादून/मुख्यधारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज दूरभाष पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उत्तराखण्ड में अतिवृष्टि से हुए नुकसान और संचालित बचाव व राहत कार्यों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री ने प्रदेश को हर आवश्यक सहयोग दिये जाने के […]
CM Photo.

यह भी पढ़े