कुर्माचल भवन (Kurmachal Bhawan) में आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ में प्रतिभाग करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री गणेश जोशी - Mukhyadhara

कुर्माचल भवन (Kurmachal Bhawan) में आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ में प्रतिभाग करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री गणेश जोशी

admin
dun1

कुर्माचल भवन (Kurmachal Bhawan) में आयोजित सुन्दर काण्ड पाठ में प्रतिभाग करते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और मंत्री गणेश जोशी

देहरादून/मुख्यधारा

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को जीएमएस रोड स्थित कुर्मांचल भवन में अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी जी की स्मृति में निर्मित दुर्गा मंदिर के तृतीय स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर सुन्दरकाण्ड एवं भण्डारे का आयोजन किया।

कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, हंस फाउंडेशन के संस्थापक भोले जी महाराज, विधायक सुरेश गडिया, विधायक सबिता कपूर, सरिता आर्य, रेनू बिष्ट, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल सहित भाजपा के कई बड़े पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की।

dun2

मंत्री जोशी ने परिवार सहित सुंदरकाण्ड का पाठ किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

गौरतलब है कि प्रत्येक वर्ष कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी अपने पिता स्व.श्याम दत्त जोशी की स्मृति निर्मित मंदिर में सुन्दरकाण्ड एवं भंडारे का आयोजन करते है।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी की पत्नी निर्मला जोशी, देवी दत्त जोशी, मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, पूनम नौटियाल, सुरेंद्र राणा, कुशाल राणा, राकेश जोशी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Next Post

बॉलीवुड फिल्म एक्टर मनोज बाजयेपी (Manoj Bajayepi) की मां का निधन, 80 साल की आयु में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड फिल्म एक्टर मनोज बाजयेपी (Manoj Bajayepi) की मां का निधन, 80 साल की आयु में ली अंतिम सांस मुख्यधारा बॉलीवुड फिल्म अभिनेता मनोज बाजयेपी की मां गीता देवी का आज 80 साल की आयु में लंबी बीमारी के बाद […]
bbbb

यह भी पढ़े