Chardham : इस दिन होंगे विश्व प्रसिद्ध चारधाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद - Mukhyadhara

Chardham : इस दिन होंगे विश्व प्रसिद्ध चारधाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद

admin
chardham

मुख्यधारा

विश्व प्रसिद्ध चारधाम (Chardham) के कपाट शीतकाट के लिए बंद करने की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। दशहरे के पावन अवसर पर इन तिथियों की घोषणा की गई।

बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बार शनिवार 19 नवंबर को अपराहन 3:35 बजे भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

इसके अलावा केदारनाथ धाम के कपाट भैयादूज के पावन अवसर पर 27 अक्टूबर को सुबह 8:30 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

वहीं गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को दोपहर 12:01 बजे बंद होंगे।

यमुनोत्री धाम के कपाट 27 अक्टूबर को भैयादूज के दिन शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे।

इसके अलावा ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में मदमहेश्वर व तुंगनाथ धाम के कपाट बंद करने का भी मुहूर्त निकाल लिया गया है। इसी कम में मदमहेश्वर के कपाट 18 नवंबर, जबकि तुंगनाथ के कपाट 7 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे।

बताते चलें कि इस बार 14 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने भगवान बदरी विशाल के दर्शन कर पुण्य प्राप्त किया।

 

यह भी पढें : दु:खद Dhumakote Bus Accident : अपनों के लौटने के इंतजार में पथरा गई आंखें, आज शाम तक 32 बरातियों के शव बरामद। 19 घायलों का रेस्क्यू

 

यह भी पढें : वीडियो : आखिरकार भाजपा नेता के रिजॉर्ट में चल ही गया बुलडोजर

 

यह भी पढें : दु:खद हादसा (Uttarkashi Avalanche): उत्तराखंड के उत्तरकाशी में एवलांच से 9 पर्वतारोहियों की मौत, 20 अभी भी लापता, बर्फबारी से रेस्क्यू मेंं आ रही समस्या

Next Post

भारत जोड़ो यात्रा का 29वां दिन : राहुल (Rahul gandhi) को मां सोनिया गांधी का मिला साथ, लंबे अरसे बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दीं कांग्रेस अध्यक्ष  

राहुल (Rahul gandhi) को मां सोनिया गांधी का मिला साथ, लंबे अरसे बाद सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दीं कांग्रेस अध्यक्ष शंभू नाथ गौतम पिछले महीने कांग्रेस ने 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरुआत की थी। […]
IMG 20221006 WA0002

यह भी पढ़े