मुख्यधारा पर 4 March 2023 Rashiphal, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन - Mukhyadhara

मुख्यधारा पर 4 March 2023 Rashiphal, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

admin
rashiphal mukh 1

मुख्यधारा पर 4 March 2023 Rashiphal, जानिए आपके लिए कैसा रहेगा शनिवार का दिन

दिनांक- 04 मार्च 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन – शनिवार
  • संवत्सर नाम – नल
  • युगाब्दः- 5124
  • विक्रम संवत- 2079
  • शक संवत -1944
  • अयन – सौम्यायण (उत्तरायण)
  • गोल – याम्यायन (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – वसन्त
  • काल (राहु)- दक्षिण दिशा
  • मास – फाल्गुन
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- द्वादशी
  • नक्षत्र – पुष्य
  • योग – शोभन
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:19
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— शतभिषा नक्षत्र में
  • 🌺आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत पारण गोदुग्धेन व प्रदोष त्रयोदशी व्रत ।
  • 🌹आने वाला व्रत व विशेष:- पूर्णिमा व्रत -सोमवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • सेनापति के पद के लिए द्रोणाचार्य का नाम कर्ण ने प्रस्तावित किया था ।
  • 🌓अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 6:19 से 7:41 म. 1:26 से 2:51 एवं 4:20 से 6:01 बजे तक ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 9:14 से 10:42 बजे तक ।

🌺🌼 आज का सुविचार🌼🌺

हर सूर्योदय एक नई उम्मीद व नया अवसर लेकर आता है।

यह भी पढें : ब्रेकिंग: उत्तराखंड शासन ने किया इन PCS अधिकारियों का स्थानांतरण (PCS transfer in Uttarakhand), हिमांशु कफल्टिया बने UKSSSC के परीक्षा नियंत्रक 

4 मार्च 2023 का राशिफल

मेष राशि :

आज शुभ योग बन रहे हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़े तो अवश्य करें क्योंकि लाभ होगा। पारिवारिक संबंधों में आज का दिन ताजगी भरा रहेगा और जीवनसाथी से भी आपको सम्मान मिलेगा। व्यापार में सकारात्मक परिणाम आने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और आपकी आय में भी आज वृद्धि होगी। आज मेहमानों के आने पर अच्छा खासा खर्च हो सकता है और आपकी योजनाएं जरूर पूरी होंगी। यदि आप बैंक में हैं और किसी रिकवरी के लिए जा रहे हैं तो आज वहां जाना फायदेमंद रहेगा, लेकिन आज किसी से कोई वादा न करें।

वृषभ राशि :

आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। आज आप घरेलू उपयोग के लिए कोई वस्तु खरीद सकते हैं और आप अपने वैवाहिक जीवन में भी सुगमता बनाए रखेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आज अतिरिक्त काम आपके कंधों पर आ सकता है। जिसे आपको पूरी जिम्मेदारी के साथ करना होगा, लेकिन किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें, नहीं तो थोड़ी अनबन हो जाएगी। हालांकि आज आपको अपनी कार्यकुशलता दिखाने का पूरा मौका मिलेगा और आप अपने शत्रु पर भी विजय प्राप्त करेंगे।

मिथुन राशि :

आज का दिन अधिक खास नहीं है। आज आप राजनीतिक कार्यों में कुछ अधिक रुकावट महसूस करेंगे, जिससे आपका मन भी कुछ उदास रहेगा। भाई बहनों के साथ आज अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आपको प्रसन्नता का अनुभव होगा। आप व्यस्तता के कारण भी अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकाल लेंगे, जिससे आप अपने जीवन में एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे, जो लोग व्यवसायी हैं उनके लिए समय अच्छा है। उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शाम को किसी मांगलिक समारोह में भी शामिल हो सकते हैं। आज आपको कोई जिम्मेदारी से भरा काम भी मिलने वाला है। विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा और आज आपको अपनी माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। संतान पक्ष से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क राशि :

आज फायदे का दिन है। यदि आप अपने व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करना चाहते हैं तो इसमें आपको भरपूर लाभ मिलेगा और आपके भविष्य की नींव मजबूत होगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। निवेशकों के लिए समय लाभकारी है। आपको समय का पूरा सहयोग मिलेगा। चलते चलते आज अचानक कोई लाभ का अवसर मिल सकता है। आपके जीवनसाथी की सलाह आपके व्यवसाय में मददगार साबित होगी, जिससे आपको लाभ होगा। आज की शाम का समय आप अपने परिवार के छोटे सदस्यों के साथ खेल में बिताएंगे।

सिंह राशि :

आज का दिन काफी व्यस्तता वाला रहेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन परिश्रम करने वाला रहेगा। मेहनत करने से अच्छी सफलता प्राप्त होगी। साथ ही परिजनों की ओर से आपको कोई जरूरी काम सौंपा जा सकता है और इस कारण खर्चे भी बढ़ेंगे। सामाजिक कार्य करने से समाज में स्वच्छ छवि बनेगी। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र पर भी पैनी नजर रखनी होगी। आपको पता होना चाहिए कि आपके आसपास क्या हो रहा है। नौकरीपेशा जातकों के लिए आज प्रमोशन के योग बन रहे हैं। पूरे दिन अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें तो लाभ में रहेंगे। प्रेम जीवन में भी कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। आज का दिन आपके लिए मिलाजुला फलदायी रहेगा।

कन्या राशि :

आज का दिन फायदा पहुंचाने वाला है। आज आपको पुराने कर्जों और बीमारियों से मुक्ति मिलेगी। सामाजिक कार्यों से संबंधित यात्रा की प्रबल संभावना है। आपके द्वारा किए गए कार्यों के लिए आपको सम्मान और प्रतिष्ठा मिलेगी। स्वजनों से भी आज संबंध सुधरेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति भी आज बेहतर होती नजर आ रही है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी बढ़ने से आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन घबराएं नहीं, आपके लिए सब कुछ फायदेमंद रहेगा। लंबे समय बाद पुराने मित्रों से मुलाकात से मन प्रसन्न कर देगी। आज शाम को आपको किसी मांगलिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।

तुला राशि :

आज का दिन भाग्यशाली है। आज आपके पिता का सहयोग आपको विपरीत परिस्थितियों में लड़ने से बचाएगा, जिससे आप स्वयं को गौरवान्वित महसूस करेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है, लेकिन आज किसी भी तरह के पैसों के लेन-देन से बचना होगा। व्यापार में आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग और साथ मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग आज अपने भविष्य को मजबूत करने के लिए कड़े फैसले ले सकते हैं, जिससे उनका भविष्य बेहतर होगा। आज शाम के समय किसी कीमती वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। इसलिए आपको सतर्क रहना होगा।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। प्रेम जीवन में मधुरता बढ़ेगी और आपका जीवनसाथी आपके और करीब आएगा। दोस्तों के साथ भी अच्‍छा समय बिताएंगे। शाम का समय आप भक्ति और ईश्वर के दर्शन में व्यतीत करेंगे। दूसरों की मदद करने से आपको आत्म संतुष्टि मिलेगी। दफ्तर में आपके अधिकार बढ़ने से सहकर्मियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से सबका दिल जीत लेंगे। विद्यार्थियों को आज कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा। किसी मेहमान के आने से परिवार में खुशी की लहर दौड़ेगी, साथ ही खर्च भी अधिक होगा।

धनु राशि :

आज करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। जो लोग रोजगार की तलाश में हैं और नौकरी या नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, उनके आसपास के लोग उसमें उनकी मदद कर सकते हैं। अपने सहकर्मियों के साथ मिलकर आज आप सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। क्रय-विक्रय से जुड़े व्यापारियों को लाभ होगा और उनके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। आज आप धैर्य और मृदु व्यवहार से पारिवारिक अशांति को दूर करने में सफल रहेंगे। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करने पर आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता नहीं आएगी, जिससे आपका मन अप्रसन्न रहेगा। आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा।

मकर राशि :

आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज इस राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में भी स्थिति बेहतर रहेगी और आप दिन का आनंद लेंगे। पारिवारिक जीवन में भाई-बहनों और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। इनकी मदद से आपका कोई काम भी बन सकता है। आप किसी उत्सव और कार्यक्रम में भी भागीदार बन सकते हैं। लेकिन आज आपके लिए सलाह है कि अति उत्साह और जोखिम से बचें नहीं तो चोट चपेट लग सकती है। जीवनसाथी की सेहत को लेकर इस राशि के कुछ जातक चिंतित होंगे, वैसे सामान्य रूप से दिन अच्छा रहेगा शॉपिंग भी करेंगे।।

कुंभ राशि :

कुंभ राशि लोगों के लिए 4 मार्च का दिन उत्साहवर्धक रहेगा। इन्हें आज सम्मान और लाभ की प्राप्ति होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कारोबार जातकों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। परिश्रम के साथ लाभ मिलने से चेहरे पर खुशी रहेगी। आज कुछ रसूखदार व्यक्तियों के साथ आपका संपर्क हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आज स्नेह और सहयोग बना रहेगा, जिन लोगों का आपसी तनाव चल रहा था उनके रिश्ते भी बेहतर होंगे। आपके लिए सलाह है कि वाणी और व्यवहार को संयमित रखें और क्रोध से बचें।

मीन राशि :

मीन राशि वालों का दिन अनुकूल है। आज संतान पक्ष से कोई लाभकारी समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में किसी परिचित के जरिए नई डील फाइनल होगी। छात्रों को अपने शिक्षकों और सहपाठियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार की उम्मीदों को आज पूरा करेंगे और काम पर भी ध्यान देंगे। आज किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। आज युवाओं को दफ्तर में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आपके प्रभाव क्षेत्र का भी विस्तार होगा और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पर प्रगति भी होगी।

Next Post

उत्तराखंड: UKPSC की इस परीक्षा में नकल करने वालों की सूची जारी

उत्तराखंड: UKPSC की इस परीक्षा में नकल करने वालों की सूची जारी देहरादून/मुख्यधारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार ने पत्र संख्या वाचक / एसएसपी-51/2023 दिनांक 24 फरवरी, 2023 के माध्यम से अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC), हरिद्वार […]

यह भी पढ़े