बॉलीवुड फिल्म एक्टर मनोज बाजयेपी (Manoj Bajayepi) की मां का निधन, 80 साल की आयु में ली अंतिम सांस - Mukhyadhara

बॉलीवुड फिल्म एक्टर मनोज बाजयेपी (Manoj Bajayepi) की मां का निधन, 80 साल की आयु में ली अंतिम सांस

admin
bbbb

बॉलीवुड फिल्म एक्टर मनोज बाजयेपी (Manoj Bajayepi) की मां का निधन, 80 साल की आयु में ली अंतिम सांस

मुख्यधारा

बॉलीवुड फिल्म अभिनेता मनोज बाजयेपी की मां गीता देवी का आज 80 साल की आयु में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में गुरुवार सुबह अंतिम सांस ली। ‌वहीं मनोज की मां के निधन की सूचना फिल्म मेकर अशोक पंडित ने ट्विट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है, मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति!”

बता दें कि मनोज बाजपेयी के माता-पिता का निधन एक साल के अंतराल में हुआ है। दरअसल मनोज बाजपेयी के पिता राधाकांत बाजपेयी का देहांत पिछले साल अक्टूबर महीने में दिल्ली में ही हुआ था। मनोज बाजपेयी अपनी मां और पिता के बेहद करीब थी। एक साल के भीतर माता-पिता दोनों का साया सिर से उठ जाने से एक्टर बहुत गमगीन हैं। मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी को बीमारी की वजह पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। पिछले एक हफ्ते में गीता देवी का इलाज दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में हो रहा था। वहीं पिछले दिनों अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी मां से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे थे। गीता देवी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं।

अभिनेता मनोज बाजपेई की मां के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े तमाम कलाकारों ने शोक प्रकट किया है। गौरतलब है कि मनोज का जन्म बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बेलवा में हुआ था। वह राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में शामिल होने के लिए दिल्ली आ गए थे और फिर एक्टर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चले गए थे। बॉलीवुड में मनोज बाजपेयी दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। ‌ उन्होंने कई फिल्में सुपरहिट दी है।

Next Post

ब्रेकिंग: दून पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

देहरादून/मुख्यधारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु (Draupadi Murmu) के उत्तराखंड आगमन पर गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका स्वागत किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने गार्ड ऑफ ऑनर का निरीक्षण […]
Draupadi Murmu

यह भी पढ़े