दुखद : नहीं रही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत (Shailarani Rawat), शोक की लहर - Mukhyadhara

दुखद : नहीं रही केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत (Shailarani Rawat), शोक की लहर

admin
FB IMG 1720578909939

दुखद : केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत (Shailarani Rawat) का निधन

देर रात्रि देहरादून के निजी अस्पताल में ली अंतिम सांस

देहरादून/मुख्यधारा
देहरादून से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है, जहां केदारनाथ की भाजपा विधायक शैलारानी रावत (Shailarani Rawat) का निधन हो गया है। उन्होंने रात्रि 11:00 बजे देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में अंतिम सांस ली। वह 68 साल की थी।
उनके निधन से मुख्यमंत्री पुष्कर धामी समेत तमाम भाजपा विधायकों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं व क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
बताते चलें कि शैलारानी रावत काफी समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रही थी। हालांकि वह बीच में ठीक हो गई थी और उसके बाद उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव लड़ा जिसमें उन्हें केदारनाथ सीट पर जीत मिली। इससे पहले वह 2012 में भी केदारनाथ की विधायक रही, जबकि इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख पद पर रही।
कुछ समय पूर्व उनका स्वास्थ्य लगातार खराब होने लगा और परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां देर रात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके छोटे भाई अजय के अनुसार उनका पार्थिव शरीर आज भाजपा मुख्यालय लाया जाएगा। तत्पश्चात रुद्रप्रयाग जनपद में गुरुवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने अपने शोक संवेदना में कहा कि केदारनाथ विधानसभा से लोकप्रिय विधायक शैला रानी रावत के निधन का अत्यंत पीड़ादायक समाचार प्राप्त हुआ। उनका जाना पार्टी और क्षेत्रवासियों के लिये अपूरणीय क्षति है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण भाव को सदैव याद रखा जाएगा। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों व समर्थकों को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ।
Next Post

मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव में भाजपा के लिए इस बार भी अंगूर खट्टे ही रहेंगे : राजीव महर्षि

मंगलौर और बद्रीनाथ उपचुनाव में भाजपा के लिए इस बार भी अंगूर खट्टे ही रहेंगे : राजीव महर्षि देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मुख्य मीडिया समन्वयक राजीव महर्षि ने कहा कि मंगलौर विधानसभा सीट के लिए आज […]
c 2

यह भी पढ़े