जानिए आज सोमवार 13 नवम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (13 November 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज सोमवार 13 नवम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (13 November 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal

जानिए आज सोमवार 13 नवम्बर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (13 November 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- सोमवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – याम्यायण (दक्षिणायन)
  • गोल – याम्यायण (दक्षिण गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – कार्तिक
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- अमावस्या
  • नक्षत्र – विशाखा
  • योग – सौभाग्य
  • करण- नाग
  • दिशा शूल- पूर्व दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 6:13
  • 🌑सूर्यास्त:- 5:11
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— विशाखा नक्षत्र में।
  • 💐आज का व्रत व विशेष:- सोमावती अमावस्या व सोमवारी व्रत।
  • 🪷आने वाला व्रत व विशेष:- गोवर्धन पूजा -मंगलवार व भ्रातृद्वितीया (भईया दूज)- बुधवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
  • अज्ञात वास के समय. द्रौपदी का नाम सैरंध्री था।
  • राहु काल:- प्रातः के 7:35 से 8:58 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

जंग हो या जीवन दोंनो में कभीहार न मानने वाला ही शूरवीर कहलाता है।

13 नवंबर का राशिफल (13 November 2023 Rashiphal)

मेष

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आज किसी काम को लेकर बाहर की यात्रा आदि में जाना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नई डील आज हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपका कोई रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आज स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी गिरावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में मेहमानों का आना होगा। पत्नी और बच्चों के साथ शॉपिंग और बाहर घूमने जा सकते हैं।

मिथुन

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रह सकता है। आज न चाहते हुए भी आपको कोई बड़ा डिसीजन फैमिली को लेकर लेना पड़ सकता है, इससे आपका मन भी दुखी रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में विरोधी काम बिगड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी महसूस होगी। पत्नी से मतभेद बने रहेंगे।

कर्क

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। वह कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह

आज का दिन कुछ परेशानियों भरा दे सकता है। आप व्यर्थ के वाद-विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करें। किसी अपने के लिए मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। मन अशांत रहेगा। परिवार में किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हो सकता है।

कन्या

आज आपका दिन सफल रहेगा। नौकरी आदि के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा, परंतु परिवार में माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी मदद आर्थिक तौर पर आज आपको मिल सकती है। जिससे आपका व्यापार लाभान्वित होगा। परिवार में पुराना कोई विवाद खत्म होने से शानदार माहौल रहेगा।

तुला

आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य न होने से आप मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति के कारण आपको किसी से मदद मांगना पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में भी इस समय गिरावट महसूस होगी। साथ ही परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है, जिस कारण परिवार का माहौल खराब होगा।

वृश्चिक

आज के दिन अत्यधिक भागदौड़ के कारण शारीरिक दृष्टि से आप परेशान होंगे। साथ ही मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आज कोई विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होने से आपको आर्थिक तौर से लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश आज न करें। परिवार को लेकर कोई बड़ी उलझन आज आपके सामने आ सकती है।

धनु

आज आपका दिन उदासी से भरा रहेगा। आज आपको कोई दुखद समाचार मिल सकता है। साथ ही आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा धोखा आज उठा सकते हैं। आपके सहयोगी पार्टनर आपके विरोधी के साथ बनाकर आपके विरुद्ध कोई बड़ा षड्यंत्र तैयार कर सकते हैं, सावधान सतर्क रहें। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा निवेश करना भी आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में पत्नी बच्चों के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी।

मकर

आज आप अपने लिए कुछ बातों को सोचकर चिंतित हो सकते हैं, जिसमें एक बात आपका स्वास्थ्य होगा। कुछ दिनों दिन आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट जिस कारण आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। साथ ही आपको पत्नी और बच्चों के भविष्य की चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लॉस की स्थिति दिखाई पड़ेगी। परिवार मे विरोधी यो की संख्या बढ़ेगी।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं रहने वाला। आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। व्यर्थ की विवाद में आज आप आ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में है आज नुकसान होने की संभावना है। किसी परिचित व्यक्ति के कारण आपको व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मीन

आज आप किसी कार्य के लिए बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सुखद रहेगी। आप किसी नए काम का विचार बना रहे हैं, उस कार्य में थोड़ा विलंब हो सकता है, लेकिन सफलता आपको मिलेगी। आप हताश, निराश न हों। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन के योग हैं। पत्नी से मतभेद दूर करने का प्रयास करें, बच्चों की पढ़ाई को लेकर कुछ चिंतित रह सकते हैं।

Next Post

ब्रेकिंग : उत्तरकाशी के सिलक्यारा (Silkyara) के पास सुरंग से हुए भू धंसाव की घटना का आज स्थलीय निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री धामी

ब्रेकिंग : उत्तरकाशी के सिलक्यारा (Silkyara) के पास सुरंग से हुए भू धंसाव की घटना का आज स्थलीय निरीक्षण करेंगे मुख्यमंत्री धामी देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज 11.15 बजे उत्तरकाशी के सिलक्यारा के पास सुरंग से हुए भू धसाव […]
b 1 2

यह भी पढ़े