जानिए आज मंगलवार 10 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (10 October 2023 Rashiphal) - Mukhyadhara

जानिए आज मंगलवार 10 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (10 October 2023 Rashiphal)

admin
Rashiphal. 1

जानिए आज मंगलवार 10 अक्टूबर को कैसा रहेगा आपका राशिफल (10 October 2023 Rashiphal)

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- मंगलवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – शरद
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – आश्विन
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • तिथि- एकादशी
  • नक्षत्र – आश्लेषा
  • योग – साध्य
  • करण- बालव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:54
  • 🌑सूर्यास्त:- 5:37
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— हस्त नक्षत्र में ।
  • 🌹आज का व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत व एकादशी निमित्त एकोदिष्ट।
  • 🪷आने वाला व्रत व विशेष:- द्वादशी एकोदिष्ट -बुधवार व प्रदोष त्रयोदशी व्रत – गुरुवार।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोष🌸🌻
  • महाभारत में एक लाख श्लोक है।
  • 🌚 राहु काल:- प्रातः के 2:40 से 4:08 बजे तक।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

अकेलापन कोई कष्ट नहीं है बल्कि एक अवसर है बिना रुकावट का एक दिशा में आगे बढने का।

10 अक्टूबर का राशिफल (10 October 2023)

मेष

आज का दिन अच्छा रहेगा। आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। किसी यात्रा पर जाने का विचार बन सकता है।

वृषभ

स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अत्यधिकता के कारण शारीरिक थकावट हो सकती है। साथ ही मानसिक तनाव से परेशान रह सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन

आज आप थोड़ा संभल कर रहें, नहीं तो आप विरोधियों के षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अधिकारी वर्ग से व्यर्थ का वाद विवाद बढ़ सकता है, जिस कारण आप परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपके सहयोगी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में बच्चों की सेहत में गिरावट महसूस होगी।

कर्क

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील या समझौता कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकती है। आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह

आज का दिन आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशानी महसूस कर सकते हैं। मौसम के कारण स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा परिवर्तन करने का विचार आज मन में बन सकता है।

कन्या

आज का दिन आप परिवार के लिए कोई बढ़िया डिसीजन ले सकते हैं, जिससे परिवार में आप के प्रति सम्मान की भावना बढ़ेगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आप का दबदबा रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे काम की स्थिति मजबूत होगी। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं।

तुला

आज आप अपने परिवार के किसी डिसीजन से बहुत परेशान रह सकते हैं। इस डिसीजन का आप पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही नौकरी आदि में अपने बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

आज आप किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। यात्रा आदि में बाहर के खानपान से मौसमी बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं। अच्छा होगा कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।

धनु

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन आदि के चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर

आज का दिन आपका बड़ा उलझा रहेगा। आप किसी पारिवारिक विवाद में फस सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक गिरावट महसूस होगी, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। आज आप पत्नी और बच्चों को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

कुंभ

आज आप किसी पुराने विवाद में पढ़ सकते हैं, जिस कारण आप कानूनी शिकंजे में फंस सकते हैं। आज का दिन व्यापार-व्यवसाय में विरोधी आपके काम को बिगड़ने का प्रयास करेंगे। आज आपके बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ परेशानी महसूस होगी। शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से आज बच्चे पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

मीन

आज आप किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से बड़ा लाभ अर्जित कर सकते हैं। सामाजिक राजनीतिक क्षेत्र में आपको बड़ा पद दायित्व मिल सकता है, जिस कारण आपका कद बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी नए काम की शुरुआत आज आप कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में बड़े निवेश करने का आज आपका मन बन सकता है। साथ ही पत्नी और बच्चों के लिए शॉपिंग आज आप कर सकते हैं।

Next Post

Akshy Kumar add : अक्षय कुमार को इस विज्ञापन में फिर दिखाई देने पर भड़के प्रशंसक, विवाद बढ़ने पर एक्टर ने दी सफाई

Akshy Kumar add : अक्षय कुमार को इस विज्ञापन में फिर दिखाई देने पर भड़के प्रशंसक, विवाद बढ़ने पर एक्टर ने दी सफाई मुख्यधारा डेस्क बॉलीवुड फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर पान मसाला के विज्ञापन करने पर घिर […]
a 1 6

यह भी पढ़े