जानिए आज बुधवार 23 अगस्त को कैसे रहेगा आपका राशिफल ( 23 august 2023 Rashiphal ) - Mukhyadhara

जानिए आज बुधवार 23 अगस्त को कैसे रहेगा आपका राशिफल ( 23 august 2023 Rashiphal )

admin
rashiphal mukh 2

जानिए आज बुधवार 23 अगस्त को कैसे रहेगा आपका राशिफल ( 23 august 2023 Rashiphal )

दिनांक:- 23 अगस्त 2023

🌺 आज का पंचांग 🌺

  • दिन:- बुधवार
  • युगाब्दः- 5125
  • विक्रम संवत- 2080
  • शक संवत -1945
  • अयन – दक्षिणायण (याम्यायण)
  • गोल – सौम्यायण (उत्तर गोल)
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – शुद्ध श्रावण
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र – विशाखा
  • योग – ब्रह्म
  • करण- गर
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • 🌞सूर्योदय:- 5:35
  • 🌑सूर्यास्त:- 6:26
  • 🌞पाक्षिक सूर्य— मघा नक्षत्र में
  • 🌺आने वाला व्रत व विशेष:- एकादशी व्रत व भाद्रीरविव्रत -रविवार ।
  • 🌻🌸 सांस्कृतिक कोश🌸🌻
  • ऋषि अत्रि ने शरशय्या पर लेटे हुए भीष्म से मिलने आये थे ।
  • 🌚 राहु काल:- दिन के 12:00 से 1:37 बजे तक ।

🌺🌼आज का सुविचार🌼🌺

भलाई का काम करें भगवान की सच्ची भक्ति हो जायेगी और अपने आप को सच्ची शक्ति मिल जायेगी ।

23 अगस्त का राशिफल

मेष

आज कुछ समस्याओं के चलते हैं आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं। परिवार में कुछ बातों को लेकर आपसी मतभेद बन सकता है।

वृषभ

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी, लेकिन दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है, साथ ही कोई नया काम आज आपको मिल सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

मिथुन

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप अपनी लाइफ में ले सकते हैं, जिसका अच्छा परिणाम आगामी समय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार में कोई नया सदस्य आएगा।

कर्क

आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा, साथ ही कोई बड़ी धन हानि आज हो सकती है। कोई भी लेनदेन सोच समझ कर करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार न दें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों की चपेट में आप और आपका परिवार आ सकता हैं।

सिंह

आज आप स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। साथ ही अपने पार्टनर से व्यवहार अच्छा रखें, नहीं तो आपका बनता काम बिगड़ सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी और माता-पिता के बीच झगड़ा हो सकता है।

कन्या

आज आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। इस बात को अपने मित्रों और परिवार के लोगों से शेयर करने से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही आपका प्रयास सफल होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। वाहन आदि चलाते समय सावधानी रखें।

तुला

आज आप अपने परिवार के किसी डिसीजन से बहुत परेशान रह सकते हैं, इस डिसीजन का आप पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही नौकरी आदि में अपने बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। वाणी पर संयम रखें, वाद-विवाद से दूर रहें।

वृश्चिक

आज आप किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। यात्रा आदि में बाहर के खानपान से मौसमी बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं। अच्छा होगा अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार में कोई पुराना विवाद उभर कर सामने आ सकता है, वाणी पर संयम रखें।

धनु

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है, सावधान और सतर्क रहें। विरोधियों से व्यापार-व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। समय को देखकर शांत रहें, पत्नी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या से जूझ सकते हैं।

मकर

आज का दिन आपका बहुत अच्छा होने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए कार्य की बड़ी योजना आप अपने मित्र और पार्टनर के साथ मिलकर बना सकते हैं, जिससे आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई नया वाहन या मकान का सौदा आप कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

कुंभ

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जिस कारण आपके व्यापार-व्यवसाय में बड़ा लाभ का योग बनेगा। साथ ही कोई नया अपना स्वयं का कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में सुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी। आज व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण मन उदास रहेगा। आज पत्नी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में जाने का अवसर मिल सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी रखें।

Next Post

अच्छी खबर: आज चांद पर लहराएगा तिरंगा, चंद घंटे बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा पर लैंड करेगा, 41 दिन पहले श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था मून मिशन

अच्छी खबर: आज चांद पर लहराएगा तिरंगा, चंद घंटे बाद चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) चंद्रमा पर लैंड करेगा, 41 दिन पहले श्रीहरिकोटा से लॉन्च किया गया था मून मिशन देशभर में हवन जारी मुख्यधारा डेस्क आज भारत ऐतिहासिक दिन के साथ इतिहास […]
m 1 2

यह भी पढ़े