लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha election results): वोटों की गिनती जारी, एनडीए आगे, इंडिया गठबंधन ने किया बड़ा उलटफेर - Mukhyadhara

लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha election results): वोटों की गिनती जारी, एनडीए आगे, इंडिया गठबंधन ने किया बड़ा उलटफेर

admin
v

लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha election results): वोटों की गिनती जारी, एनडीए आगे, इंडिया गठबंधन ने किया बड़ा उलटफेर

शाम तक तस्वीर होगी साफ, भाजपा और कांग्रेस खेमे में फीका जश्न

मुख्यधारा डेस्क

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की गिनती जारी है। भले ही एनडीए आगे चल रही है लेकिन इंडिया गठबंधन में बड़ा उलटफेर किया है। फिलहाल दोनों ओर पूरे चुनाव परिणामों का इंतजार किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर शेयर मार्केट में जबरदस्त गिरावट जारी है। भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भी इंतजार की स्थिति में हैं।

वहीं एग्जिट पोल के आंकड़े भी सही नहीं निकले। देश में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? यह आज शाम तक साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों पर रुझान आने लगे हैं। एग्जिट पोल के अनुमान की तुलना में इंडिया ब्लॉक कड़ी लड़ाई में देखा जा रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है।

यह भी पढ़ें : चुनाव आयोग एक्टिव: चुनाव काउंटिंग से पहले कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन दलों के नेताओं ने निर्वाचन आयोग से रखी गई मांगें, भाजपा नेताओं ने भी की मुलाकात

एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें मिल गई हैं। इंडिया ब्लॉक भी 220 का आंकड़ा पार कर गया है। एनडीए की सरकार बनती है तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। इस बार 96.88 करोड़ मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी वायनाड और रायबरेली दोनों सीटों से आगे चल रहे हैं वहीं स्मृति ईरानी अमेठी की सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी से पिछड़ रही हैं।

फिलहाल, देश में एनडीए तीसरी बार सरकार बनाते देखा जा रहा है। लेकिन सवाल उठ रहा है कि क्या भाजपा अपने दम पर बहुमत पा सकेगी। क्योंकि अब तक के रुझानों में बीजेपी सिर्फ 240 सीटों पर आगे चल रही है। यानी अपनी दम पर सरकार बनाने के जादुई आंकड़े से 33 सीट पीछे है।

यह भी पढ़ें : चिंता: उत्तराखंड में करीब एक लाख जल स्रोत सूखने के कगार पर!!

कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक भी उलटफेर की उम्मीद कर रहा है। अब तक इंडिया ब्लॉक 220 से ज्यादा सीटों पर आगे है। विपक्ष ने दावा किया है कि वो 295 सीटें जीतेगा। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और राजस्थान में एनडीए को नुकसान दिख रहा है।

यूपी में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। वहीं, पश्चिम बंगाल में टीएमसी को फायदा मिलता दिख रहा है। एमपी में भाजपा पिछला प्रदर्शन करती दिख रही है।

कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है। काउंटिंग सुबह 8 बजे शुरू हुई। पहले पोस्टल बैलट और उसके बाद ईवीएम के नतीजे आ रहे हैं। अगले 2 से 3 घंटे में नई सरकार की तस्वीर साफ हो सकती है।

इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट के अनुसार, 12 बजे तक भाजपा को 236, कांग्रेस को 99, सपा को 34, टीएमसी को 30, डीएमके को 21, टीडीपी को 16, जेडीयू को 14, शिवसेना यूटीबी को 11, एनसीपी शरद पवार को 8, राजद को 5 और लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास को 5, शिवसेना शिंदे को 5 सीटें मिल रही हैं।

यह भी पढ़ें : केआरसी के कमाण्डेट बिग्रेडियर संजय कुमार यादव ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की भेंट

वहीं उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। एग्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक देश में एनडीए सरकार की बड़े बहुमत के साथ वापसी हो रही है। एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक एनडीए को 361 से 401 सीट मिल सकती है। जबकि इंडिया गठबंधन को 131 से 166 सीट और अन्य के खाते में 8 से 20 सीटें जा सकती हैं। इसी तरह टुडेज चाणक्य ने एनडीए गठबंधन को 385 से 415 सीट मिलने का अनुमान लगाया है। जबकि इंडिया गठबंधन को 96 से 118 सीटें मिलने की अनुमान लगाया है।

Next Post

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को तीसरी बार देवभूमि उत्तराखंड में जीत पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दी बधाई देहरादून/मुख्यधारा उत्तराखंड में आज सुबह लोकसभा चुनाव मतगणना के शुरू होने के बाद से ही लगातार […]
p 1 5

यह भी पढ़े