लोक सभा चुनाव 2024: वोटों की गिनती शुरू, कुछ घंटे बाद हो जाएगी तस्वीर साफ (Counting of votes begins) - Mukhyadhara

लोक सभा चुनाव 2024: वोटों की गिनती शुरू, कुछ घंटे बाद हो जाएगी तस्वीर साफ (Counting of votes begins)

admin
IMG 20240604 WA0008

Counting of votes begins – लोक सभा चुनाव 2024: वोटों की गिनती शुरू, कुछ घंटे बाद हो जाएगी तस्वीर साफ

आंध्र प्रदेश-उड़ीसा के विधानसभा चुनाव नतीजे भी आएंगे, दिल्ली में सियासी गहमागहमी तेज

मुख्यधारा डेस्क 

आज 4 जून है। लोकतंत्र के सबसे बड़े इम्तिहान की घड़ी आ गई। चंद घंटे बाद कौन चैंपियन बनेगा तस्वीर पूरी साफ हो जाएगी। सुबह 8 बजे वोटों की गिनती शुरू (Counting of votes begins) हो गई है। दिल्ली से लेकर सभी राज्यों की राजधानियों में पार्टियों के ऑफिसों में कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है।

लोकसभा चुनाव की काउंटिंग को सबसे तेज दिखाने के लिए न्यूज चैनलों में होड़ मची है। लोकसभा चुनाव के बाद शनिवार को आए एग्जिट पोल के नतीजे कितने सही और कितने गलत आज यह भी पता चल जाएगा।

इस बार लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी की प्रतिष्ठा भी सीधे तौर पर जुड़ी हुई है। भाजपा और कांग्रेस की ओर से अपनी-अपनी सरकार बनाने के दावे किए जा रहे हैं। क्या भाजपा के 370 और एनडीए के 400 पार का दावा पूरा हो पाएगा। क्या कांग्रेस के लिए 10 साल बाद सत्ता में वापसी का मौका बनेगा। कुछ देर बाद ही इस बार लोकसभा चुनाव में कौन बनेगा सरताज सामने आ जाएगा।

लोकसभा चुनाव परिणाम जारी होने से पहले ही आत्मविश्वास से भरी बीजेपी ने जश्न की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसमें पार्टी मुख्यालय को सजाने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो की तैयारी भी कर ली गयी है। इस रोड में 3 से 5 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके आवास से भाजपा मुख्यालय तक जाएंगे।

वहीं कांग्रेस के लिए लोकसभा चुनाव 2024 काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यही चुनाव फैसला करेंगे की जनता कांग्रेस को अब भी बीजेपी के सामने एक मजबूत विपक्ष के रूप में देखती है या जनता द्वारा कांग्रेस के अस्तित्व को पूरी तरह नकार दिया गया है। देश में सबसे ज्यादा सीटों वाला प्रदेश यूपी में सभी की निगाहें लगी हुई हैं।

उत्तर प्रदेश ऐसा राज्य है जहां से केंद्र में सरकार बनाने का रास्ता भी जाता है। वहीं बिहार की सभी 40 लोकसभा सीट के लिए हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह आठ बजे शुरू हो जाएगी। भोजपुर जिला अंतर्गत अंतर्गत अगिआंव विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की गिनती भी उसी दिन की जाएगी।

बिहार में संपन्न आम चुनाव में मतदान का प्रतिशत 56.19 प्रतिशत रहा। बिहार में लोकसभा चुनाव में कुल 497 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें 458 पुरुष और 39 महिलाएं शामिल हैं। अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा कर्मियों और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की पर्याप्त तैनाती की गई है।

उन्होंने कहा कि मतगणना से जुड़ी सभी कार्यवाही सीसीटीवी की निगरानी में की जाएगी। वहीं लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आज यानी 4 जून को आने हैं। आंध्र के 5 एग्जिट पोल में एनडीए तो दो में सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी की सरकार बनते दिख रही है। ओडिशा में नवीन पटनायक की बीजेडी और भाजपा में बराबरी की टक्कर है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी के साथ गठबंधन किया है।

वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

Next Post

लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha election results): वोटों की गिनती जारी, एनडीए आगे, इंडिया गठबंधन ने किया बड़ा उलटफेर

लोकसभा चुनाव परिणाम (Lok Sabha election results): वोटों की गिनती जारी, एनडीए आगे, इंडिया गठबंधन ने किया बड़ा उलटफेर शाम तक तस्वीर होगी साफ, भाजपा और कांग्रेस खेमे में फीका जश्न मुख्यधारा डेस्क लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटों की […]
v

यह भी पढ़े