बड़ी खबर: कांग्रेस में शामिल हुए ओम गोपाल। भाजपा को देंगे कड़ी टक्कर - Mukhyadhara

बड़ी खबर: कांग्रेस में शामिल हुए ओम गोपाल। भाजपा को देंगे कड़ी टक्कर

admin
Screenshot 20220126 193827 Brave

देहरादून/मुख्यधारा

आखिरकार कई दिनों की सस्पेंस आज खत्म हो गई और नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र से ओम गोपाल रावत ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। अब उनके कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में भाजपा के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल को कड़ी टक्कर देने की संभावनाएं जताई जा रही है। इस तरह नरेंद्रनगर विधानसभा सीट पर मामला अब दिलचस्प होने जा रहा है।

बताते चलें कि जैसे ही नरेंद्रनगर सीट पर भाजपा ने सुबोध उनियाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया, तभी से ओम गोपाल रावत नाराज चल रहे थे। उन्होंने इसके बाद भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की बात कही थी।

इसी कड़ी में या देहरादून कांग्रेस भवन में ओम गोपाल विधिवत रूप से कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस गणेश गोदियाल ने उन्हें कांग्रेस की सदस्यता दिलाई।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नरेंद्रनगर से उन्हें प्रत्याशी घोषित कर सकती है। हालांकि कांग्रेस को अभी 6 सीटों पर प्रत्याशी घोषित करना शेष है। अब ओम गोपाल को टिकट मिलने का संशय तो कांग्रेस की फाइनल सूची जारी होने के बाद ही खत्म हो पाएगा, किंतु इतना तय है कि यदि कांग्रेस की ओर से ओम गोपाल रावत चुनावी जंग में उतरे तो मामला बड़ा रोमांचकारी हो सकता है।

Next Post

यमकेश्वर: महेंद्र राणा को मिला भारी जनसमर्थन। कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें

यमकेश्वर/मुख्यधारा प्रमुुख द्वारीखाल महेन्द्र राणा द्वारा विकासखण्ड में गणतन्त्र दिवस के अवसर पर प्रातः 9ः30 बजे झण्डारोहण किया गया। तत्पश्चात राय शुमारी कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान राणा को विधानसभा क्षेत्रवासियों का भारी जनसमर्थन मिला। माना जा रहा है […]
1643212587189

यह भी पढ़े