आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई - Mukhyadhara

आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

admin
s 1

आदित्य-L1 की सफल लॉन्चिंग पर महाराज ने दी बधाई

देहरादून/मुख्यधारा

सूर्य का अध्ययन करने के भारत के महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 के सफल प्रक्षेपण पर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने इसरो की पूरी टीम और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ-साथ समस्त देशवासियों को बधाई दी है।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान 3 की ऐतिहासिक लैंडिंग के बाद महत्वाकांक्षी मिशन आदित्य-L1 की सफल लांचिंग से भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत से आज पूरा देश बेहद उत्साहित है।

यह भी पढें : सुरक्षा का नायाब तरीका: दिल्ली के चौक-चौराहों पर लंगूरों (langurs) के शक्ल के लगाए गए कटआउट, लंगूर की आवाज निकालने के लिए गार्ड भी किए तैनात, जानिए पूरा मामला

महाराज ने कहा कि इसरो का सूर्य मिशन आदित्य-L1 सूर्य से जुड़े कई रहस्यों को उजागर करने के लिए काम करने वाला है। वह सूरज के कोरोना से निकलने वाली गर्मी और गर्म हवाओं की स्टडी करेगा। आदित्य-L1 सौर हवाओं के विभाजन और तापमान की स्टडी करने के साथ साथ सौर वायुमंडल को समझने का भी प्रयास करेगा।

Next Post

हरित और सतत विकास हेतु आगे आएं वैज्ञानिक, इंजीनियर्स व शोधार्थी : कोश्यारी (Koshyari)

हरित और सतत विकास हेतु आगे आएं वैज्ञानिक, इंजीनियर्स व शोधार्थी : कोश्यारी (Koshyari) देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मलेन का समापन देहरादून/मुख्यधारा इंस्टीट्यूशंस ऑफ़ इंजीनियर्स में आयोजित हुआ समापन कार्यक्रम देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी में चल रहे तीन दिवसीय […]
d1

यह भी पढ़े