कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने PM नरेन्द्र मोदी को भेंट किया टपकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास - Mukhyadhara

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने PM नरेन्द्र मोदी को भेंट किया टपकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास

admin
IMG 20211105 WA0010
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टपकेश्वर महादेव मंदिर का इतिहास भेंट करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी
  • प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे से हिन्दुत्व, भारतीय संस्कृति एवं भाजपा को शक्ति मिलेगी : गणेश जोशी

देहरादून/देेहरादून

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आदि अनादि पौराणिक तीर्थ एवं गुरु द्रोणाचार्य जी की तपस्थली टपकेश्वर महादेव की ऐतिहासिक पुस्तक भेंट की और उन्हें टपकेश्वर मंदिर आने का निमंत्रण दिया।

शुक्रवार को देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट में टपकेश्वर मंदिर के मंहत कृष्णा गिरी, दिगम्बर भरत गिरी एवं श्री टपकेश्वर महोदव सेवादल का अनुरोध पत्र कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सौंपा।

उन्होंने प्रधानमंत्री को गुरु द्रोणाचार्य की तपस्थली द्रोण गुफा टपकेश्वर में बारे में संक्षिप्त रुप से अवगत भी कराया। जोशी ने प्रधानमंत्री मोदी से द्रोण नगरी स्थित टपकेश्वर महोदव मंदिर आने का आमंत्रण दिया।

1636122525644

प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे से हिन्दुत्व, भारतीय संस्कृति एवं भाजपा को शक्ति मिलेगी : जोशी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के केदारनाथ में आदिगुरु शंकराचार्य जी की समाधि एवं प्रतिमा के अनावरण अवसर पर देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना करते कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी

शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के टपकेष्वर महोदव मंदिर में पूजा-अर्चना एवं जलाभिशेक किया। विदित हो कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा केदारनाथ धाम में पूजा अर्चना के बाद आदिगुरु शंकराचार्य जी की समाधि एवं प्रतिमा के अनावरण सहित लगभग 400 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि 2013 में आयी प्राकृतिक आपदा के कारण केदारपुरी में अत्यधिक नुकसान हो गया था, जिसके बाद केन्द्र एवं प्रदेष सरकार द्वारा युद्धस्तर पर पुर्ननिर्माण कार्य किया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि 05 नवम्बर का यह दिन ऐतिहासिक दिन है, जब देश के प्रधानमंत्री द्वारा केदारपुरी में करोड़ों के विकास कार्यो को लोकार्पित किया। आज के दिन प्रदेश के 35 शिवालयों में भाजपा के सांसद, मंत्री, विधायक पूजा अर्चना कर रहे है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखण्ड से विशेष लगाव है।

1636122581633

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में टीम-11 का कार्य प्रदेश की जनता को दिखायी दे रहा है। मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में 2022 भाजपा का होगा।

इस अवसर पर टपकेश्वर के महंत कृष्णा गिरी, दिगम्बर भरत गिरी, आचार्य विपिन जोशी, विधायक देशराज कर्णवाल, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, निरंजन डोभाल, अरविंद डोभाल, देवेंद्र पाल, विष्णु गुप्ता, मनोज क्षेत्री, सुरेंद्र राणा, दीपक अरोड़ा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, नीतू बिष्ट, अनुज रोहिला सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Next Post

दुःखद : सूचना उप निदेशक रवि बिजारनियां को मातृ शोक। CM ने जताया गहरा दुःख

देहरादून/मुख्यधारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग के उप निदेशक तथा प्रभारी, मुख्यमंत्री प्रेस सूचना ब्यूरो रवि बिजारनियां की माताजी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक […]
images 7

यह भी पढ़े