मध्य पिंडर रेंज थराली में मनाया जा रहा वन महोत्सव। घरों के आस-पास खाली जमीनों पर पौधारोपण करने की अपील - Mukhyadhara

मध्य पिंडर रेंज थराली में मनाया जा रहा वन महोत्सव। घरों के आस-पास खाली जमीनों पर पौधारोपण करने की अपील

admin
IMG 20200703 WA0018

थराली। बद्रीनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के अंतर्गत मध्य पिंडर रेंज थराली द्वारा एक से सात जुलाई तक वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में तीन जुलाई को राडीबगड़ तहसील परिसर के समीप पिंडरपार सेकंड क.न. 4ब में वन महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया।

IMG 20200703 WA0020
इस अवसर पर सिविल जज थराली कुमारी शाइस्ता बानो, उप जिलाधिकारी थराली केएस नेगी, वन क्षेत्राधिकारी मध्य पिंडर रेंज थराली गोपाल सिंह बिष्ट एवं तहसीलदार सुदर्शन सिंह बुटोला के संयोजन में वन महोत्सव कार्यक्रम 2020 आयोजित किया गया।
सर्वप्रथम वन महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण के साथ पीपल वृक्ष का रोपण कार्य किया गया। इस अवसर पर मध्य पिंडर रेंज थराली के समस्त स्टाफ, न्यायालय सिविल जज कार्यालय के समस्त स्टाफ एवं तहसील थराली के स्टाफ द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
IMG 20200703 WA0027

कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों द्वारा वन महोत्सव के अवसर पर पीपल, सुरई, देवदार, बुरांश, फरियाट, च्यूरा (घी का पेड़), तेजपात, बांज, दाडि़म, अनार, बांस आदि प्रजातियों के सौ से अधिक पौधों का सामूहिक रूप से रोपण किया गया।
इस अवसर पर सिविल जज थराली, उपजिलाधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी मध्य पिंडर रेंज थराली गोपाल सिंह बिष्ट के द्वारा एक जुलाई से 7 जुलाई तक आम जनमानस से अपने घरों के आसपास खाली पड़ी भूमि पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने के लिए अपील की गई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान जगमोहन सिंह रावत, वन विभाग से वन दारोगा गिरधारी सिंह बिष्ट, भरत सिंह बिष्ट, कंचन सिंह बिष्ट, आरक्षी हुकुम सिंह रावत, राकेश गुसाईं, सोनी बिष्ट, खड़क सिंह, सुजान सिंह एवं तहसील प्रशासन से कानूनगो सुजान सिंह नेगी, सत्य प्रकाश गौड़, गडिया तथा सिविल न्यायालय थराली से अमित कुमार, प्रकाश कांडपाल, रमेश उनियाल अधिवक्ता, हरि शरण शर्मा, हिम्मत सिंह रावत, बचन सिंह बिष्ट, हरेंद्र सिंह नेगी, वृक्ष मित्र सोनी आदि ने प्रतिभाग किया।

अभियान की सफलता के बाद वन क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह बिष्ट की क्षेत्र में खूब सराहना हो रही है।

 

Next Post

नैनीताल जनपद से दु:खद खबर : कोसी नदी के तेज बहाव में तीन महिलाएं बही। एक रेस्क्यू, दो लापता

नैनीताल। उत्तराखंड में मानसून की पहली बारिश ने तीन महिलाओं को इस दुनिया से अलविदा करवा दिया। वे घास काटकर लौट रही थी, लेकिन नदी के पानी के तेज बहाव के चलते वे नदी के साथ बह गई। इस दुखद […]
PicsArt 07 05 03.38.04

यह भी पढ़े