केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन

admin
ba

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी ने किए भगवान बदरीविशाल के दर्शन

बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने किया केंद्रीय मंत्री का स्वागत

श्री बदरीनाथ धाम/मुख्यधारा

केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री मंत्री भागीरथ चौधरी पारिवारिक जनों के साथ आज दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंचे तथा भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये।

दर्शन पूजा के पश्चात श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद एवं अंगवस्त्र भेंट किया तथा यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत अवगत कराया।

यह भी पढ़ें : सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कमीशन प्राप्त करने वाले अधिकारियों को दी बधाई

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ ने बताया कि केंद्रीय कृषि कल्याण राज्यमंत्री ने बीकेटीसी द्वारा की गयी यात्रा व्यवस्थाओंं की सराहना की।

इस अवसर पर बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी विपिन तिवारी, थाना प्रभारी नवनीत भंडारी प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट अमित पंवार, राहुल मैखुरी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : कमर्शियल संस्थानों के बेसमेंट पार्किंग का शत- प्रतिशत उपयोग कराना सुनिश्चित करेंः मुख्य सचिव

Next Post

अवैध निर्माणों व प्लाटिंग पर MDDA ने कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही

अवैध निर्माणों व प्लाटिंग पर MDDA ने कार्यवाही कर ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही देहरादून/मुख्यधारा प्राधिकरण क्षेत्रान्तर्गत, विभिन्न स्थानों विकासनगर, देहरादून में की जा रही प्लाॅटिंग व अवैध निर्माणों आदि पर कार्यवाही करते हुये ध्वस्तीकरण व सिलिंग की कार्यवाही की […]
j 1 12

यह भी पढ़े